LIVE

Sarkari Naukri: पुलिस व डिफेंस समेत इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन

Sarkari Naukri Result 2022: क्या आप भी सरकारी नौकरी जॉब्स रिजल्ट के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर समय समय पर विजिट करते रहें, क्योंकि यहां सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी से जुड़े सभी अपडेट्स जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट लिंक आदि जानकारी दी जाएगी। यूपी बिहार दिल्ली व अन्य हिंदी भाषी राज्यों में निकलने वाली सरकारी नौकरी की जानकारियों को यहां प्राथमिकता दी जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 6, 2022, 09:32 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: पुलिस व डिफेंस समेत इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन

Sarkari Naukri Result 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इसके अलावा आज कल में यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड भी जारी होने वाले हैं। दूसरी तरफ रेलवे भी दो बड़ी भर्ती चल रही है, इसमें से रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुड डी परीक्षा का एडमिट कार्ड आना है जबकि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 भर्ती में भी तेजी चल रही है, आरआरबी लेवल 2, 3, 4, 5 , 6 के लिए कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। 

Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Notification

कई आयोगों समेत कर्मचारी चयन आयोग भी नए नए अपडेट जारी कर रहा है, इस समय एसएससी सीजीएल टियर 1 और एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। दूसरी तरफ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, होमगार्ड भर्ती और पीटीईटी परीक्षा के लिए भी अपडेट जारी होने वाला है।

JUL 06, 2022 09:28 IST

PSEB Class 10th Result 2022 Live - पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ ही देर में कक्षा 10वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव करने वाला है। छात्रों से अनुरोध है कि अपने सिस्टम में साइट पर क्लिक कर लॉगिन कर लें, ताकि लिंक एक्टिव होते ही आप सबसे पहले अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकें।

JUL 06, 2022 09:09 IST

Sarkari Result 2022 Today - आईएएस प्रीलिम्स का रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफएस 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने साल 2021 में बोर्ड परीक्षा दी थी, वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कुछ दिन पहले संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी किया था।

JUL 06, 2022 08:46 IST

Sarkari Result 2022 Live - मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने मुख्य सेविका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आपको यहां सूचित किया जाएगा।

JUL 06, 2022 08:29 IST

Sarkari Result 2022 Live - कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 06, 2022 08:26 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज यानी 06 जुलाई 2022 को रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUL 06, 2022 07:50 IST

Sarkari Result 2022 Live - निकलने वाली है बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

JUL 06, 2022 07:18 IST

Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार में पुलिस की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग इस माह के अंत तक कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाल सकता है। हालांकि पुलिस विभाग ने इससे संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 06, 2022 06:52 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन जल्द

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 15 जुलाई 2022 तक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

JUL 06, 2022 06:25 IST

Sarkari Result 2022 Today - सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा, इसके एक से दो दिन के भीतर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUL 06, 2022 06:15 IST

Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार यहां आवेदन करने से चूक गए थे, वो updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 06, 2022 00:16 IST

Sarkari Result 2022 - INCOIS में निकली वैकेंसी

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओसेन इन्फॉर्मेशन सर्विस (INCOIS), हैदराबाद ने साइंटिस्ट ई, सी, बी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। आवेदन के लिए incois.gov.in पर जाएं। 

JUL 05, 2022 23:38 IST

Sarkari Result 2022 - शिक्षा विभाग में निकली बंपर भर्ती

तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 13000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट किया होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

JUL 05, 2022 23:00 IST

Sarkari Result 2022 - सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित

तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TSLPRB) ने सब इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 7 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। 

JUL 05, 2022 22:16 IST

Sarkari Result 2022 - स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्‍मीदवार  बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 12 जून 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवारों को 9 जुलाई 2022 तक या उससे पहले मेल आईडी के माध्यम से आवश्‍यक दस्‍तावेज भेजने होंगे। 

JUL 05, 2022 21:21 IST

Sarkari Result 2022 - जानिए क्‍या होनी चाहिए योग्‍यता

वर्क असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।
स्टेनो – न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और न्यूनतम 8 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी स्टेनोग्राफ में और टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। 
ड्राइवर – 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 

JUL 05, 2022 20:42 IST

Sarkari Result 2022 - बार्क में नौकरी का मौका

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई ने स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 89 रिक्त पद भरे जाएंगे। 

JUL 05, 2022 19:48 IST

Sarkari Result 2022 Today - सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के माध्यम से फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के लिए फाइनल एग्जाम 17 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा।

JUL 05, 2022 19:08 IST

Sarkari Result 2022 Today - इस भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट जारी

एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (SSO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।  उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रिलिमनरी परीक्षा 11 जून 2022 को आयोजित की गई थी।

JUL 05, 2022 18:36 IST

Sarkari Result 2022 Today - इन पदों पर होगी भर्ती

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 420 पद, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 212 पद, सिक्योरिटी असिस्टेंट के 120 पद, हलवाई कम कुक के 9 पद और केयरटेकर के 5 पद शामिल हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से इंटेलिजेंस ब्यूरो में कुल 766 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUL 05, 2022 18:03 IST

Sarkari Result 2022 Today - असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 766 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUL 05, 2022 17:20 IST

Sarkari Result 2022 Today - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द हा कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती का आयोजन कर सकता है। हालांकि इससे संबंधित अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

JUL 05, 2022 16:58 IST

Sarkari Result 2022 Live - आईएफएस फाइनल ईयर का रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफएस परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र आईएफएस 2021 की परीक्षा में शामिल हुए थे वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUL 05, 2022 16:42 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन

सीटीईटी 2022 परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त सीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 15 जुलाई तक सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

JUL 05, 2022 15:55 IST

Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकारी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUL 05, 2022 15:23 IST

जारी हो गए Mahajyoti Admit Card 2022

महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान, जो एमपीएससी यूपीएससी परीक्षा 2022 आयोजित करता है, ने वेबसाइट mahajyoti.org पर उम्मीदवारों के लिए महाज्योति एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। उम्मीदवार अपने संबंधित एमपीएससी यूपीएससी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 05, 2022 15:02 IST

Sarkari Result Today - रोजगार बाजार पोर्टल के जरिये 10 लाख नौकरी

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस रविवार को कहा कि केजरीवाल सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल ने पिछले दो वर्षों में दिल्ली में सफलतापूर्वक 10 लाख से अधिक नौकरियां पैदा की हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि महामारी और उसके बाद आजीविका के नुकसान के बाद दिल्ली के लोगों के लिए पोर्टल एक बड़ी राहत के रूप में आया है।

JUL 05, 2022 14:43 IST

Sarkari Result Live - टीएचडीसी भर्ती 2022

Tehri Hydro Development Corporation, THDC Recruitment 2022 के लिए नया अपडेट जारी हुआ है। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, टीएचडीसी भर्ती 2022 के तहत 45 इंजीनियरिंग ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- thdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल सहित विभिन्न विषयों में कार्यकारी प्रशिक्षु पदों के लिए टीएचडीसी भर्ती 1 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।

JUL 05, 2022 14:04 IST

Sarkari Result Live - घोषित हुआ NEST परिणाम 2022

राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, NISER भुवनेश्वर ने NEST परिणाम 2022 घोषित कर दिया है NISER और CBES दोनों के लिए NEST स्कोर अब आधिकारिक वेबसाइट - Nestexam.in पर उपलब्ध है।

JUL 05, 2022 13:50 IST

Sarkari Result Today - MAHATRANSCO परीक्षा 2022 की तिथि जारी

Assistant Engineer के पद के लिए MAHATRANSCO परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mahatransco.in पर जारी परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा 16 जुलाई, 2022 से शुरू होगी परीक्षा।

JUL 05, 2022 13:13 IST

Sarkari Result 2022 - अकाउंटेंट, सुपरवाइजर और इंजीनियर के पदों पर मौका

उम्मीदवार जो इच्छुक हैं और लेखाकार, वरिष्ठ लेखाकार, साइट पर्यवेक्षक और परियोजना अभियंता के पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे KRFB Recruitment 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको  cmd.kerala.net पर जाने की जरूरत होगी।

JUL 05, 2022 12:28 IST

Sarkari Result 2022 - शिक्षक भर्ती बोर्ड का नया अपडेट देखें

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड, टीएन टीआरबी परिणाम 2022 जारी! पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट / फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर ग्रेड- I और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- I के लिए TN TRB परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- trb.tn.nic.in से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार जो टीएन टीआरबी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

JUL 05, 2022 12:22 IST

Sarkari Result Live - एनएचएम महाराष्ट्र में नौकरी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एनएचएम महाराष्ट्र ने चिकित्सा अधिकारियों, परिचारकों, एमपीडब्ल्यू के लिए 420 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट--maharashtra.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। एनएचएम नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2022 है।

JUL 05, 2022 11:42 IST

Sarkari Result Live - अग्निपथ भर्ती 2022

भारतीय वायु सेना, IAF अग्निपथ भर्ती 2022 पंजीकरण वर्तमान में उन सभी के लिए चल रहे हैं जो अग्निवीर के रूप में भर्ती होने की इच्छा रखते हैं। आज - 5 जुलाई, 2022 वायु सेना अग्निपथ भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। वे सभी जो इच्छुक हैं और जिन्होंने अभी तक अपने अग्निपथ आवेदन पत्र जमा नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - agnipathvayu.cdac.in पर ऐसा कर सकते हैं।

JUL 05, 2022 11:02 IST

Sarkari Result Live - बीएआरसी भर्ती अधिसूचना 2022

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, बीएआरसी भर्ती अधिसूचना 2022 89 स्टेनोग्राफर (ग्रेड- III), ड्राइवर, कार्य सहायक-ए रिक्तियों के लिए जारी की गई है। BARC ने आधिकारिक वेबसाइट- barc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

JUL 05, 2022 10:44 IST

Sarkari Result Live - पावरग्रिड भर्ती 2022

पावरग्रिड भर्ती 2022 32 प्रबंधकीय पदों के लिए शुरू हो गई है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- powergrid.in पर आवेदन कर सकते हैं। पीजीसीआईएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2022 है। 
 

JUL 05, 2022 10:08 IST

Sarkari Result Live - जारी हुए केरल एसएसएलसी रिवैल्यूएशन रिजल्ट 2022

केरल परीक्षा भवन ने उन सभी छात्रों के लिए केरल एसएसएलसी रिवैल्यूएशन रिजल्ट 2022 ऑनलाइन घोषित किया है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। अपडेट के अनुसार, केरल एसएसएलसी 10वीं के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम 4 जुलाई, 2022 को घोषित किए गए थे। डायरेक्ट लिंक से करें चेक  Kerala SSLC Revaluation Result 2022

JUL 05, 2022 09:54 IST

Sarkari Result Live - बिट्स पिलानी का नोटिफिकेशन जारी

बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी ने आज, 4 जुलाई को बिटसैट 2022 सत्र 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिट्स एप्टीट्यूड टेस्ट (बिट्सैट) 2022 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट- bitadmission.com पर उपलब्ध है।

JUL 05, 2022 09:34 IST

Sarkari Result Today - COMEDK रिजल्ट आज

कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग कोर्स (UGET) 2022 का परिणाम आज, 5 जुलाई को घोषित किया जाएगा। COMEDK UGET 2022 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- comedk.org पर उपलब्ध होगा।

JUL 05, 2022 09:06 IST

Sarkari Result Today - NATA एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, COA ने अब 4 जुलाई, 2022 को चरण 2 के लिए NATA एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार NATA परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अब NATA की आधिकारिक वेबसाइट nata.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 05, 2022 08:45 IST

Sarkari Result 2022 - एमपीपीएससी का आया नया अपडेट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 346 रिक्तियों की भर्ती के लिए 19 जून 2022 को एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की, जिसमें से राज्य सेवाओं के तहत 283 रिक्तियां और राज्य वन सेवाओं के तहत 63 रिक्तियां हैं। एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2021 में, दो पेपर थे: पेपर- I जनरल स्टडीज और पेपर- II जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट प्रत्येक 200 अंकों का। प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

JUL 05, 2022 08:22 IST

Sarkari Result Today - कोल इंडिया का नोटिफिकेशन जारी

कोल इंडिया ने कार्मिक और मानव संसाधन, पर्यावरण, सामग्री प्रबंधन, विपणन और बिक्री और अन्य सहित विभिन्न विषयों के लिए 481 प्रबंधन प्रशिक्षुओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 अगस्त 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 जुलाई 2022 से शुरू होगी।

JUL 05, 2022 08:02 IST

Sarkari Result 2022 - सी-डैक का नोटिफिकेशन जारी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तहत उन्नत कंप्यूटिंग के विकास केंद्र (सी-डैक) ने प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर और अन्य के 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUL 05, 2022 07:40 IST

Sarkari Result Live - उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ई एंड एम कैडर (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन / कंप्यूटर साइंस) और अन्य के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए uprvunl.org पर जा सकते हैं।

JUL 05, 2022 07:28 IST

Sarkari Result 2022 Live - आईएफएस 2021 का रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने आईएएस प्रीलिम्स के बाद आईएफएस 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र आईएफएस 2021 फाइनल पेपर में शामिल हुए थे वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUL 05, 2022 07:05 IST

Sarkari Result 2022 Live - कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। एससीआई ने अपने यहां पर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SCI की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 05, 2022 06:45 IST

PSEB Results 2022 Live - पंजाब बोर्ड रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें पंजाब एजुकेशन बोर्ड ने अभी रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज यानी 5 जुलाई 2022 को रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

JUL 05, 2022 06:27 IST

Sarkari Result 2022 Live - रिजल्ट जारी करने की तैयारी

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर लिया गया है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। 

JUL 05, 2022 06:17 IST

Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUL 04, 2022 23:56 IST

Sarkari Result Live - जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

बीओबी भर्ती 2022 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 325 पदों को भरा जाएगा, जिसमें रिलेशनशिप मैनेजर के 75 पद, कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट के 100 पद, क्रेडिट एनालिस्ट के 100 पद और कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट के 50 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 69,180 रुपये से लेकर 89,890 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ये अलग-अलग पदों के लिए है। 

JUL 04, 2022 23:26 IST

Sarkari Result Live - इस बैंक में निकली भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई 2022 है। 

JUL 04, 2022 22:44 IST

Sarkari Result Live - सीजीएल टियर 1 के परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टियर -1 की परीक्षा 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। 

JUL 04, 2022 21:45 IST

Sarkari Result Live - 8वीं पास के लिए नौकरी का मौका

भारतीय डाक में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल है। इसमें उम्मीदवार 8वीं पास या फिर संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

JUL 04, 2022 21:11 IST

Sarkari Result Live - डाक विभाग में निकली नौकरी

भारतीय डाक ने स्किल्ड आर्टिसंस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 1 अगस्त 2022 की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में वेल्डर, कारपेंटर, टायरमैन, इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक ट्रेड में स्किल्ड आर्टिसंस के 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUL 04, 2022 20:35 IST

Sarkari Result Live - इन पदों पर होगी भर्ती

पुलिस विभाग- 2180 पद
जांच विभाग- 1091 पद
जेल एवं सुधार विभाग- 161 पद
अग्निशमन एवं बचाव विभाग- 120 पद

JUL 04, 2022 20:07 IST

Sarkari Result Live - 10वीं पास के लिए वैकेंसी

तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के माध्यम से 7 जुलाई, 2022 से आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से 3 हजार से अधिक पदों का भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 15 अगस्‍त 2022 है। 

JUL 04, 2022 19:30 IST

Sarkari Result Live - जानिए आवेदन के लिए कितने पद

एक साल की अप्रेंटिसशिप में अनारक्षित वर्ग के लिए 181 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 54 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 30 पद,‌ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 23 पद, पीडब्लूबीडी वर्ग के लिए 7 पद और आर्म्ड के लिए 8 पद शामिल हैं। इसमें 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 04, 2022 18:46 IST

Sarkari Result Live - नौसेना में नौकरी का मौका

भारतीय नौसेना के तहत नेवल डॉकयार्ड ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dasapprenticembi.recttindia.in के माध्यम से 11 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से कुल 338 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUL 04, 2022 18:07 IST

Sarkari Result Live - इन पदों पर होगी नियुक्ति, देखें डिटेल

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 40 पद, लाइब्रेरियन के 3 पद और पीटीआई के 3 पद शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

JUL 04, 2022 17:20 IST

Sarkari Result Live - असिस्‍टेंट प्रोफेसर समेत इन पदों के लिए भर्ती

जम्मू और कश्मीर पब्लिक सर्विस कमिशन (JKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 31 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUL 04, 2022 16:44 IST

Sarkari Result Live - पद एवं योग्‍यता

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर (पी.एच.पी)  और प्रोग्रामर (जावा) के पद के लिए भर्ती होगी। अभ्यर्थी का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्‍यता संबधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

JUL 04, 2022 16:17 IST

Sarkari Result Live - MPPSC ने निकाली वैकेंसी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2022 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 10 अगस्त रात 12 बजे से पहले तक चलेगी। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 

JUL 04, 2022 14:57 IST

Sarkari Result Live - कोल इंडिया में भर्ती, सैकड़ों पद खाली

कोल इंडिया ने कार्मिक और मानव संसाधन, पर्यावरण, सामग्री प्रबंधन, विपणन और बिक्री और अन्य सहित विभिन्न विषयों के लिए 481 प्रबंधन प्रशिक्षुओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 अगस्त 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 जुलाई 2022 से शुरू होगी।

JUL 04, 2022 14:56 IST

Sarkari Result Live - C-DAC ने मंगाए आवेदन

Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर और अन्य के 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUL 04, 2022 14:56 IST

Sarkari Result Live - भारतीय सेना में करियर बनाने का मौका

भारतीय सेना, मुख्यालय उत्तरी कमान ने रोजगार समाचार पत्र (02 जुलाई से 08 जुलाई 2022) में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमं​त्रित किए हैं। इन पदों में ट्रेड्समैन मेट, नाई, चौकीदार, कुक, धोबी, सफाईवाली/सफाईवाला, वार्ड सहायिका, एलडीसी और मैसेंजर आदि शामिल हैं। 10वीं उत्तीर्ण और 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए कुल 79 रिक्तियों की घोषणा की गई है।