Sarkari Naukri: 10वीं, 12वीं पास के लिए सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार जरूर पढ़ें। यहां सरकारी नौकरी से जुड़े नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट को लेकर हर जानकारी दी जाएगी। अगर आपके मन में भी ये सवाल है सरकारी नौकरी कैसे मिले, तो बस इस पेज के जरिये खुद को अपडेट रखिए, यहां रिफ्रेश करते रहिए।
सरकारी नौकरी बहुत सारे युवाओं का सपना है कि लगभग सभी लोग चाहते हैं कि वे भी गर्वमेंट जॉब करें। ऐसे में आपको यहां हर खबर पर नजर जरूर रखनी चाहिए, क्योकि यहां हर इम्पॉर्टेंट खबरें को कवर किया जाता है, साथ ही हिंदी भाषी क्षेत्रों से आने वाली सरकारी नौकरी की खबरों को प्राथमिकता दी जाती है। बता दें, कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हाल ही में सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जबकि अभी एमटीएस भर्ती और सीएचएसएल का परिणाम आना बाकी है, इधर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली रेलवे जॉब्स में भी अपडेट आने वाले हैं, जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड आएगा।
सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022 LIVE Updates: जानें आज किन किन सरकारी विभागों में आई सरकारी नौकरी
शिक्षा क्षेत्र की बात करें, जो यूजीसी ने 7 जुलाई को आखिरकार नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है, यह परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होने वाली है। जबकि अभी 11 जुलाई से होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होना है। इसके अलावा आरबीआई ग्रेड बी, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यूजी और पीजी के लिए एडमिड कार्ड आने हैं। इस तरह के तमाम खबरों व अपडेट व लिक के लिए इस पेज को विजिट करते रहें।
Railway Recruitment 2022: रेलवे ने किया बंपर भर्ती ऐलान, 10वीं पास करें आवेदन
Sarkari Naukri Result Live - सभी क्षेत्रों के लिए एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2022 टियर -1 परीक्षा के लिए सभी क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार जो मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अपने संबंधित क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in के माध्यम से भी एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - OSSC ने इस परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट-2021 के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग 15 जुलाई 2022 को जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।
Sarkari Result Live - जारी हुआ RSMSSB जूनियर इंजीनियर परिणाम
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर अपलोड कर दिया है। परिणाम सिविल डिग्री / डिप्लोमा, मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा और डिग्री और इलेक्ट्रिकल डिग्री/ डिप्लोमा के लिए अपलोड किया गया है।
NEET UG Admit Card 2022 Live - RSMSSB का नया अपडेट जारी
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने rsmssb.rajasthan.gov.in पर पशुधन सहायक पदों के लिए आयोजित परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। बोर्ड ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की है, जिसमें उनके रोल नंबर एक पीडीएफ प्रारूप में हैं।
Sarkari Naukri Result Live - CUET UG 2022 एडमिट कार्ड जल्द
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET UG 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। CUET 2022 भारत में केंद्रीय और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाएगा। CUET एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट -cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
Sarkari Naukri Result Live - जारी हो गया सीजीएल टियर 3 परिणाम 2020
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के लिए टियर 3 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 3 परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भर्ती
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) ने तकनीकी सहायक के पद के लिए परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है। संगठन ने 20 मई से 26 मई 2022 तक परीक्षा में भाग लेने वाले सभी आवेदकों के स्कोर जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी energy.rajasthan.gov.in/jvvnl से JVVNL तकनीकी सहायक परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - इन बैंकों में निकलने वाली है भर्ती
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है इंडियन बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाले हैं। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें शैक्षणिक योग्यता
रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लइए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आईटीई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार हमारी आधिकारिक साइट पर अवश्य विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - रेलवे में भर्ती
रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आरआरसी ने अपने यहां पर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में निकलने वाली है वैकेंसी
उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में बंपर भर्ती निकालने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से विभागों में रिक्त स्थानों की लिस्ट बनाकर देने के लिए कहा है। इससे साफ होता है कि प्रदेश सरकार जल्द ही रोजगार का धमाका करने वाली है।
NEET UG Admit Card 2022 - 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी परीक्षा
नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार लगातार अपनी परीक्षा को लेकर लगातार अपनी परीक्षा को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें नीट यूजी की परीक्षाएं स्ठगित नहीं की जाएंगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 17 जुलाई को पेपर आयोजित करेगा।
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती
एक बार छात्रों को पुन: सूचित किया जाता है हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - FSSAI ने जारी किया रिजल्ट
फूड शेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉर्टी ऑफ इंडिया के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एफएसएसएआई ने फूड एनालिस्ट समेत विभिन्न पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - डीआरडीओ के साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती
डीआरडीओ में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। डीआरडीओ ने अपने यहां पर साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 630 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - CGPSC एडमिट कार्ड जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ पीएससी प्रवेश पत्र 2022 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बॉयलर इंस्पेक्टर और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी की रिक्तियों को भरा जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यहां आवेदन किया है वो psc.cg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती
राजस्थान लोक सेना आयोग में सरकारी नौकरी की आश लगाए बैठे उम्मीदवारों के राहतभरी खबर है। आरपीएससी ने अपने यहां पर प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है ।
Sarkari Result 2022 Live - यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी
हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में दिन उम्मीदवारों ने इस बार यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था वो आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
ITBP Recruitment 2022 - कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
इंडो तिब्बल बॉर्डर पुलिस फोर्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आज यानी 07 जुलाई 2022 को आईटीबीपी के कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारो जिन्होंने अभी तक यहां आवेदन नहीं किया है रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर फीस का भुगतान कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही अपना यहां पर क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से SBI के विभिन्न ब्रांचों में क्लर्क की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक नोटिफिकेशन आ सकता है।
Sarkari Result 2022 Live - सरकारी नौकरी की बहार
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकारी से लेकर राज्य सरकार के मंत्रायों व विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। हालांकि किसी अधिकारी ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन
यूपीटेट 2022 परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इस माह के अंत तक यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार updeled की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती
आईटीबीपी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडो तिब्बत बॉर्ड पुलिस फोर्स ने अपने यहां पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकारी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी के 37 सब इंस्पेक्टर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
सीबीएसी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - आइएफएस 2021 फाइनल रिजल्ट
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफएस 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। ऐसे में जो उम्मीदवार साल 2021 में यूपीएससी की आईएफएस की परीक्षा में शामिल हुए थे वो संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in फर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती
आईटीबीपी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने यहां पर सब इंस्पेक्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही फायरमैन और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल व फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इससे संबंधित कोई नोटफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जल्द
सीटीईटी 2022 परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 जुलाई 2022 केंद्रीय पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही अभ्यर्थी सीटेटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Today - सीबीएसई बोर्ड 10वीं 13ृ2वीं का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Today - मुख्य सेविका के पदों पर बंपर भर्ती
योगी सरकारी में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य सेविका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsssc की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Result 2022 Live - कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के पदों पर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 Today - टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। बता दें बोर्ड ने हाल ही में इन पदों पर आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया था वो आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती
हरियाणा सरकीर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती
हेड कांस्टेबल के पद के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, आईटीबीपी भर्ती 2022 का समापन आज, 7 जुलाई, 2022 को होगा। पीएसटी में रुचि रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट--itbpolice.nic.in पर आज रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - CPET-2022 का शिड्यूल जारी
उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार को कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट (CPET-2022) का पूरा परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा 1 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri Result Live - एसएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलंडर
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-2023 जारी किया है। उम्मीदवार, जो परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से परीक्षा कार्यक्रम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - बीएसएनएल भर्ती 2022
भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल अपरेंटिसशिप 2022 55 पदों के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) पर अधिसूचित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग पोर्टल--mhrdnats.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की पर जताएं आपत्ति
राजस्थान पुलिस भर्ती को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in की मदद से अपनी आपत्तियों को दर्ज कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को लेकर प्रोविजनल आंसर-की पर आज आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट भी है।
Sarkari Naukri Result Live - FSSAI भर्ती परिणाम 2022 जारी
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, FSSAI भर्ती परिणाम 2022 विभिन्न पदों के लिए घोषित किया गया है। उम्मीदवार जो सहायक प्रबंधक और अन्य सहित पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (चरण 1) के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- fssai.gov.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - सीजीपीएससी ने जारी किया प्रवेश पत्र
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, सीजीपीएससी ने छत्तीसगढ़ पीएससी प्रवेश पत्र 2022 जारी किया है। उम्मीदवार जो बॉयलर इंस्पेक्टर, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन पदों के लिए सीजीपीएससी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - वर्दीधारी बनने का मौका
तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड, TNUSRB कांस्टेबल भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया आज, 7 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। ग्रेड 2 पुलिस कांस्टेबल, ग्रेड 2 जेल वार्डन और फायरमैन के पदों के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- tnusrb.tn.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - शिक्षक भर्ती बोर्ड ने जारी की तिथियां
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड, टीएनटीआरबी ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा, टीएन टीईटी 2022 परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। पेपर 1 के लिए TN TET परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है और परीक्षा 25 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। TNTET 2022 परीक्षा के लिए नामांकित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- trb.tn.nic.in पर परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एसएससी अगस्त परीक्षा कार्यक्रम जारी
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने एसएससी अगस्त परीक्षा कार्यक्रम 2022 जारी किया है। एसएससी सीजीएल टीयर 2, सीजीएल टीयर 3 और Selection Post 10 परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उम्मीदवार परीक्षा तिथियां व अन्य जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक साइट https://ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2022 Sarkari Result - जारी हो गए यूजीसी नेट 2022 प्रवेश पत्र
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने 9 जुलाई की परीक्षा के लिए UGC NET 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, इन्हें ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
Sarkari Naukri Result Live - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विज्ञप्ति जारी
मेडिकिल सेक्टर में आया काम करने का मौका। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने नई अधिसूचना जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), महाराष्ट्र चिकित्सा अधिकारी (MO), नर्स (अटेंडेंट), और MPW पदों की भर्ती कर रहा है। कुल 420 रिक्तियां उपलब्ध हैं और प्रत्येक पद के लिए 140 को अधिसूचित किया गया है।
Sarkari Result Live - सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उन उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है। UPSC IAS परीक्षा 16 सितंबर 2022 से विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।
Sarkari Naukri Result Live - इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2022
इंटेलिजेंस ब्यूरो, आईबी भर्ती अधिसूचना 2022 जारी हो गई है, इसके माध्यम से 766 रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवार सुरक्षा सहायक, सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी और अन्य ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mha.gov.in से अधिक जानकारी पा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - PSSSB परिणाम 2022 जारी
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (PSSSB) के कार्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वार्डर (जेल) और मैट्रॉन (जेल) के पद के लिए अंतिम परिणाम जारी किया है यानी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in से PSSSB परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
ssc.nic.in पर जारी नया कैलेंडर
कर्मचारी चयन आयोग Staff Selection Commission ने 06 जुलाई 2022 को विभिन्न पदों के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है जो कि 2022 और 2023 में अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर आयोजित किया जाना है।
Sarkari Result Today - FSSAI का विभिन्न पदों के लिए रिजल्ट जारी
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने तकनीकी अधिकारी, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (CFSO), सहायक प्रबंधक, सहायक, आईटी (सहायक) व अन्य पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (चरण 1) के अंक घोषित कर दिए हैं। FSSAI स्कोर कार्ड 06 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक उपलब्ध है।
Sarkari Result 2022 - अग्निवीर के रूप में पुरुष और महिला उम्मीदवारों का नामांकन
भारतीय नौसेना ने 01/2022 बैच के लिए एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) अग्निवीर एसएसआर) के तहत अग्निवीर के रूप में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के नामांकन के लिए जारी किया है, जिसके लिए पंजीकरण 15 जुलाई 2022 से joinindiannavy.gov.in पर शुरू होगा।
Sarkari Result 2022 - जारी हो गया क्लर्कशिप परीक्षा 2019 का परिणाम
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (West Bengal Public Service Commission) ने अपनी वेबसाइट यानी wbpsc.gov.in पर एलडीए और एलडीसी के लिए क्लर्कशिप परीक्षा 2019 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीएससी क्लर्कशिप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - ड्राफ्ट्समैन व ग्रुप बी के पदों पर मौका
पंजाब लोक सेवा आयोग (Punjab Public Service Commission) पीपीएससी ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन, ग्रुप बी (तकनीकी) के 119 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जारी की गई थी।
Sarkari Result Live - डीआरडीओ भर्ती 2022, 579 पदों पर मौका
भर्ती और मूल्यांकन केंद्र, आरएसी ने आरएसी की वेबसाइट rac.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, DRDO साइंटिस्ट B की कुल 579 रिक्तियां हैं। भर्ती और मूल्यांकन केंद्र, आरएसी, डीएसटी में वैज्ञानिक बी पदों और एडीए में वैज्ञानिक / अभियंता बी के लिए भी भर्ती कर रहा है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर के 190 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 76 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 19 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 52 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 40 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: एनएचएम ने निकाली वैकेंसी
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश ने पब्लिक हेल्थ नर्स ट्यूटर पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए कब होगी भर्ती परीक्षा
एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी में 43 पद और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 8 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर/ लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: डीआरडीओ ने निकाली भर्ती
रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेंटर (RAC), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 630 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: RSMSSB ने प्रोविजनल आंसर की जारी की
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 18 जून 2022 और 19 जून 2022 को किया गया था।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए किन पदों पर होगी भर्ती
अप्रेंटिसशिप में अनारक्षित वर्ग के लिए 181 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 54 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 30 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 23 पद, पीडब्लूबीडी वर्ग के लिए 7 पद और आर्म्ड के लिए 8 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: नौसेना में नौकरी का मौका
भारतीय नौसेना के तहत नेवल डॉकयार्ड ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dasapprenticembi.recttindia.in के माध्यम से 11 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 338 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन होगा जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों पर भर्ती के लिए अब 8 जुलाई 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम के लिए मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्रिलिमनरी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर मेन्स एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की सुविधा 15 जुलाई 2022 की शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
आवेदकों का चयन मेरिट के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के जरिए 1 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 1659 पदों का भरा जाएगा। इसमें 10वीं या 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: एसएससी ने जारी किया नया कैलेंडर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2022-23 के लिए संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। यह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां नया एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं। इसके तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों के लिए लिखित परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: बीपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2020 के लिए इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन 12 जुलाई 2022 से 16 जुलाई 2022 तक किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: शिक्षक पदों के लिए निकली वैकेंसी
डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, तेलंगाना की ओर से अस्थाई शिक्षक पदों के लिए भर्ती को लेकर आधिकारिक वेबसाइट की मदद से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live: राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक एग्जाम आंसर-की जारी
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए 8 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अभ्यर्थी आधिकारिक पेज पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के 189 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में कई पद खाली
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने स्टेनोग्राफर सहित 89 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: बैंक क्लर्क पदों पर निकली वैकेंसी
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल की ओर से क्लर्क के 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अपना आवेदन भेज सकता है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल नोटिफिकेशन अपडेट
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पद पर भर्ती के लिए 8 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट की मदद से नोटिफिकेशन जारी होगा। जिसके बाद योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई करें।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: एयरफोर्स के ग्रुप सी पदों पर वैकेंसी
भारतीय वायु सेना यानी एयरफोर्स की ओर से सिविलियन ग्रुप सी पद भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स नोटिफिकेशन में दिए पते पर भेज सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन ने मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अगस्त से 24 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा आंसर-की रिलीज
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए 8 जुलाई तक दर्ज कराई जा सकती है। उम्मीदवार इस पर आज से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: टेरिटोरियल आर्मी अफसर बनने का मौका
टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE: आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी
आईटीबीपी यानी भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से हेड कॉन्स्टेबल के 248 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2022 तक या पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी।
BOB Sarkari Naukri 2022 LIVE: बैंक में निकली सरकारी नौकरी
बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 7 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: दिल्ली पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल नोटिफिकेशन
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए 8 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट की मदद से नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Jobs 2022: 1000 से ज्यादा पदों पर निकली है वैकेंसी
Sarkari Naukri 2022: कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के योग्य इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कोल इंडिया भर्ती आवेदन की फीस
अगर आवेदन फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपये आवेदन फीस के रूप में देनी होगी। एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी और कोल इंडिया में काम करने वाले उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
Sarkari Naukri 2022: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती
Coal India Limited Naukri 2022: कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 1, 050 खाली पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
NVS Sarkari Naukri 2022: नवोदय में नौकरी का मौका
Sarkari Jobs 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने TGT, PGT समेत कई पदों पर भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे हैं। शिक्षक भर्ती (Teacher Jobs) की तैयारी रहे उम्मीदवारों के लिए नवोदय विद्यालय में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
Sarkari Naukri 2022 Live: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में वैकेंसी
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए ट्रेड अप्रेंटिस पदों की भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बकायदा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

