Bihar Police Constable 2025 Online Apply Date: पुलिस में कांस्टेबल बनना चाहते हैं, लेकिन कहां करें अप्लाई? अब परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन आज 18 मार्च से शुरू हो गए है। जो उम्मीदवार Bihar Police Constable 2025 Bharti के लिए इच्छुक है वे कैंडिडेट्स केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानें कौन व कब तक कर सकता है अप्लाई
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 19,838 पदों को भरा जाना है। बता दें कि इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में 6717 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
Bihar Police Recruitment 2025 Last Date
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Bihar Police Constable 2025 ka Form ऑनलाइन भरा जाएगा।
Bihar Police Vacancy 2025 Notification
Bihar Police Vacancy 2025 Notification Pdf के अनुसार, बोर्ड ने बिहार राज्य के अभ्यर्थियों, महिला आवेदकों, ट्रांसजेंडर आवेदकों और एससी/एसटी आवेदकों के लिए 180 रुपये शुल्क रखा है जबकि बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये देने जमा करने होंगे।
Bihar Police Vacancy 2025 Age Limit
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन
योग्य आवेदकों के चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पास परीक्षार्थियों को फिजिकल टेस्ट देना होगा, जिसमें पास होने के लिए 30 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। फिजिकल टेस्ट के बाद आखिर में एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
