जॉब्स

बिहार जीविका भर्ती का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

Bihar Jeevika Bharti 2025: बिहार जीविका दीदी भर्ती का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। जानिये एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका...

Image

बिहार जीविका भर्ती का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

Bihar Jeevika Bharti 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसायटी की तरफ से बिहार जीविका भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार जीविका दीदी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का नाम, प्रवेश और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां होती हैं। एडमिट कार्ड में आमतौर से उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन या फिर रोल नंबर, पिता या अभिभावक का नाम, फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा का नाम और कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा का समय और निर्देश व गाइडलाइन जैसी जानकारियां होती हैं।

कैसे डाउनलोड करें बिहार जीविका 2025 एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://brlps.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट पर होम पेज Bihar Jeevika Admit Card 2025 download सेक्शन चेक करें।
  • लिंक पर क्लिक करें और फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और फिर प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें और बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा देने न जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम देने के लिए एंट्री नहीं दी जाएगी। बताते चलें कि 2747 पदों के लिए बिहार जीविका भर्ती है। इसके जरिये ब्लटक प्रोजेक् मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्, एरिया कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेट और असिस्टेंट जैसे अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। 19 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ये भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article