जॉब्स

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द, साइंस स्ट्रीम वाले इस फील्ड में बनाएं करियर

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स के सामने करियर को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। इस समय पर सही फैसला लेना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे ही आपके करियर का निर्धारण होता है।

Image

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स के सामने करियर को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। इस समय पर सही फैसला लेना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे ही आपके करियर का निर्धारण होता है। 12वीं साइंस (पीसीएम) के बाद इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक/बीआर्क), 12वीं साइंस (पीसीबी) के बाद मेडिकल, पैरा मेडिकल, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा कोर्स के प्रमुख विकल्प होते हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: 12वीं साइंस स्टूडेंट्स के लिए करियर ऑप्शंस

मेडिकल फील्ड में करियर

अगर 12वीं के बाद आपका डॉक्टर बनने का ख्वाब है तो इसके लिए आपको एमबीबीएस डिग्री कोर्स करना होगा। एमबीबीएस कोर्स पांच साल का होता है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको नीट यूजी परीक्षा देनी होगी।

इंजीनियरिंग फील्ड में करियर

वहीं, 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने के लिए आपको B.Tech का कोर्स करना होगा। चार वर्षीय बीटेक/ बीई कोर्स के लिए जेईई मेन दे सकते हैं। इसी तरह 12वीं के बाद जेईई मेन का पेपर-2 देकर आप आर्किटेक्ट बन सकते हैं।

बीटेक कोर्स में एडमिशन

BCECEB की ओर से आयोजित की जाने वाली बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE ) देकर भी आप बीटेक, बीफार्मा, बीएससी नर्सिंग में दाखिला ले सकते हैं।

बीएससी व बीएससी ऑनर्स

12वीं साइंस स्टूडेंट्स के पास बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी ऑनर्स बायोलॉजी, बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, बीएससी ऑनर्स जूलॉजी, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स बॉटनी, बीएससी ऑनर्स मैथ्स के भी ऑप्शंस हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article