BHU Junior Clerk Recruitment 2025, Sarkari Naukri: बीएचयू में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती (BHU Junior Clerk Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के 191 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (BHU Junior Clerk Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर (BHU Junior Clerk Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 18 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया (BHU Junior Clerk Bharti) गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2025 है। यहां आप बीएचयू जूनियर क्लर्क के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BHU Junior Clerk Recruitment 2025: आवेदन संबंधी तारीख
- आवेदन की शुरुआत - 18 मार्च 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख - 17 अप्रैल 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 17 अप्रैल 2025
- आवेदन फॉर्म की कॉपी जमा करने की लास्ट डेट - 22 अप्रैल 2025
BHU Junior Clerk Qulaification: शैक्षणिक योग्यता
बीएचयू जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सेकेंड डिवीजन ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा AICTE में कंप्यूटर डिप्लोा होना चाहिए। अधिक जानकरी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
BHU Junior Clerk Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
- अधिकतम आयु - 20 वर्ष
How To Apply BHU Junior Clerk Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
- BHU की ऑफिशियल वेबसाइठ bhu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
BHU Junior Clerk Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के जूनियर क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
