जॉब्स

BHEL Recruitment 2024: बीएचईएल में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

BHEL Apprentice Recruitment 2024: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL), रामचंद्रपुरम, हैदराबाद ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां रिक्तिया, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

BHEL Recruitment 2024

BHEL Apprentice Recruitment 2024: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL), रामचंद्रपुरम, हैदराबाद ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 13 सितंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में अप्रेंटिस के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फिटर के 20 पद, मशीनिस्ट के 40 पद, टर्नर के 26 पद और वेल्डर के 14 पद शामिल हैं।

BHEL Apprentice Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to Apply for BHEL Apprentice Recruitment 2024

  • सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर बीएचईएल हैदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BHEL Apprentice Exam 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

बीएचईएल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में संबंधित ट्रेड से कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article