Bank of Baroda Recruitment 2025
Bank of Baroda Recruitment Notification 2025 For 2700 Apprentice Post: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2700 पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। आवेदन 11 नवंबर से शुरू हो गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया भी 11 नवंबर से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर चालू हो गई है। जिसमें कोई भी ग्रेजुएट युवा फॉर्म भर सकता है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षण नियम के मुताबिक एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।
जो उम्मीदवार बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वो इस भर्ती के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस की यह भर्ती यूपी, बिहार, राजस्थान समेत पूरे देशभर के युवाओं के लिए निकाली है। इस भर्ती के लिए 1 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर भरने का टाइम दिया गया है।
सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 400 रुपये तय की गई है। एससी/एसटी कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी।
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
3. स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test)
लिखित परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी। इसमें कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य व वित्तीय जागरूकता, गणितीय योग्यता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी भाषा जैसे विषय शामिल होंगे। पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और भाषा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।