जॉब्स

Assistant Professor Recruitment 2024: इस यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Assistant Professor Recruitment 2024, Sarkari Naukri: महाराजा सुहल देव स्टेट यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट msdsu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2024 है।

Image

Assistant Professor Recruitment 2024: इस यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी

Assistant Professor Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। महाराजा सुहल देव स्टेट यूनिवर्सिटी ने अपने यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (Assistant Professor Recruitment 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Assistant Professor Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट msdsu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2024 है। यहां आप एमएसडीएसयू असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Assistant Professor Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के- 46
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 13
  • प्रोफेसर - 16

Assistant Professor Vacancy: क्वालिफिकेशन

महाराजा सुहल देव स्टेट यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर यूजीसी रेगुलेशन के आधार पर पात्रता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Assistant Professor Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले MSDSU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MSDSU Assistant Professor Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Assistant Professor Recruitment: ये दस्तावेज अनिवार्य

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

Assistant Professor Vacancy: आवेदन शुल्क

महाराजा सुहल देव स्टेट यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये के शुल्क का शुल्क का भुगतान करना होगा। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपनी भुगतान कर सकते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article