जॉब्स

Assam Police Constable Recruitment 2025: इस राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 1700 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Assam Police Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम ने कांस्टेबल के 1700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2026 है। यहां आप असम पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Assam Police Constable Recruitment 2025: असम पुलिस कांस्टेबल के 1700 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Assam Police Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Assam Police Constable Recruitment 2025) खबर है। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Assam Police Constable Recruitment) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1700 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 16 दिसंबर 2025 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2025 है। यहां आप असम पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Assam Police Constable Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • कांस्टेबल अनआर्म्ड ब्रांच (UB) - 1,052
  • कॉन्स्टेबल आर्म्ड ब्रांच (AB) - 663

Assam Police Constable Qualification, Age Limit: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

असम पुलिस कांस्टेबल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Assam Police Constable Physical Eligibility: असम पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एलिजिबिलिटी

असम पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एलिजिबिलिटी की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 162.5 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 154 सेमी जरूरी है। सीना सामान्य 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना जरूरी है।

Assam Police Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले slprbassam.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Assam Police Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Assam Police Constable Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • रिटन एग्जाम (ऑब्जेक्टिव टाइप)

असम पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article