जॉब्स

Allahabad High Court Recruitment 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Allahabad High Court Recruitment 2025, Sarkari Naukri: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahbadhighcourt.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया गया था।

Image

Allahbad High Court Recruitment 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर वैकेंसी

Allahabad High Court Recruitment 2025, Sarkari Naukri: इलाहाबाद हाई कोर्ट में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Allahabad High Court Recruitment) खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती (Allahabad High Court Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रिसर्च एसोसिएट्स के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahbadhighcourt.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2024 है। यहां आप इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Allahabad High Court Recruitment 2025: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 15 मार्च
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 1 अप्रैल 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 8 अप्रैल 2025
  • परीक्षा की तारीख - जुलाई 2025

Allahabad High Court Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिसर्च एसोसिएट्स के 36 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एलएलबी फाइनल ईयर की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी यहां अपना आवेदन कर सकते हैं।

Allahabad High Court RA Vacancy: आयु सीमा

इलाहाबाद हाई कोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 26 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Allahabad High Court Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले allahbadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Allahbad High Court Research Associates Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Research Associates Vacancy: आवेदन शुल्क

इलाहैबाद हाईकोर्ट के रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को भी 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article