जॉब्स

Airport Services Recruitment 2024: एयरपोर्ट सर्विसेज में निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी 60000 से ज्यादा

AIASL Airport Services Recruitment 2024: ऑल इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1652 खाली पदों पर भारतीय की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट aiasl.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

Image

एयरपोर्ट पर वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

AIASL Airport Services Recruitment 2024: एयरपोर्ट पर अगर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1652 खाली पदों पर भारतीय की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट aiasl.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी। दरअसल यह भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होने वाली है। 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक इंटरव्यू के लिए शामिल हो सकते हैं। दूसरे फेज में इंटरव्यू का आयोजन 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

AIASL Recruitment कैसे करें आवेदन?

इसमें आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट- aiasl.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेकर रख लें। आवेदन फार्म अच्छे से भरने के बाद वॉक इन इंटरव्यू वाले दिन अपने साथ लेकर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में सारी डिटेल्स देख सकते हैं।

AIASL Airport Services Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

सेलेक्शन प्रोसेस

  • एयरपोर्ट की इस वैकेंसी में सभी पदों के लिए के लिए सबसे पहले इंटरव्यू होगा।
  • इंटरव्यू में सेलेक्ट होने के बाद ग्रुप डिस्कशन होगा।
  • चयन प्रक्रिया उसी दिन या उसके बाद के दिनों में आयोजित की जा सकती है।
  • सीनियर रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव/रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव/यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर पदों के लिए ट्रेड टेस्ट में एचएमवी के ड्राइविंग टेस्ट सहित ट्रेड नॉलेज और ड्राइविंग टेस्ट है।

योग्यता और सैलरी डिटेल्स

ऑल इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं। जैसे टर्मिनल मैनेजर कार्गो के पद पर ग्रेजुएशन के साथ 3 साल का अनुभव जरूरी है। इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को सैलरी के तौर पर 60000 रुपये मिलेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article