AIIMS CRE Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
एम्स सीआरई ग्रुप बी और सी की भर्ती परीक्षा 28 और 29 फरवरी को आयोजित की गई थी। यहां 400 मार्क्स के कुल 100 बहुवैकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। एग्जाम कुल 90 मिनट के लिए निर्धारित था। यहां जनरल नॉलेज, एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे गए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
AIIMS CRE Group B & C Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS CRE Group B & C Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड एंटर करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
AIIMS CRE Group B & C Result: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। यहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 मार्क्स काटे गए थे। साथ ही रिजल्ट के आगे की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड लेकर उपलब्ध होना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
