Aam Ka Murabba (Raw Mango) Recipe in Hindi: गर्मी का मौसम आ चुका है। ऐसे मौसम में मार्केट में हर जगह आम मिलना शुरू हो जाता हैं। यदि आप आम खाने के शौकीन हैं, तो आपको ऐसे मौसम में कच्चा आम का मुरब्बा बनाकर जरूर रख लेना चाहिए। इसे हर कोई बड़ी चाव के साथ खाता है। बच्चे तो इसके दीवाने होते है। इसे आप पुरी, पराठा या रोटी के साथ भी खा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है, कि से आप महीनों तक प्रिजर्व रख सकते हैं। तो आइए आज हम आपको आसान तरीका से कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि बताते हैं।
आम का मुरब्बा बनाने की सामग्री
- 1 किलो कच्चा आम
- पानी (आम को उबालने के लिए)
- 4 कप या 800 ग्राम चीनी
- 2-3 टुकड़े दालचीनी के
- 20-25 केसर के धागे
- 4 इलायची (कुटी हुई)
कच्चे आम का मुरब्बा कैसे बनाते हैं
1. कच्चा आम का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को अच्छी तरह से छील लें।
2. अब आम को जैसा चाहे वैसे आकार में काट लें।
3. अब एक पैन में पानी रखकर उसे उबलने के लिए गैस पर रख दें।
4. जब पानी उबल जाए, तो उसमें हुआ आम डालकर उसे धीमी आंच में पकने दें।
5. जब आम हल्का उबल जाए, तो उसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
6. जब आम ठंडा हो जाए, तो उसे एक छलनी से छान लें।
7. अब उबलें हुए पानी को अलग रख दें।
8. अब आम में चीनी मिलाकर उसे 1 घंटे के लिए ढक्ककर छोड़ दें।
9. 1 घंटे के बाद अब एक पैन को गैस पर चढ़ाकर गर्म करें।
10. जब पैन हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें आम और चीनी के मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
11. जब चीनी अच्छी तरह से पिघल हो जाए, तो उसमें दालचीनी, केसर और इलायची डाल दें।
12. जब आम और चीनी अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
13. जब मुरब्बा हल्का ठंडा हो जाए, तो उसे एयर टाइट डब्बे में रखकर महीनों तक पुरी, पराठा या रोटी के साथ खाएं।
14. आप चाहे तो उबाले गए पानी में 2 टेबलस्पून चीनी पाउडर, 1/4 टेबलस्पून काला नमक, 1/4 टेबलस्पून जीरा (भुना हुआ) डालकर उससे आम पन्ना बना सकते है।
ध्यान रखने वाली बात
कच्चा आम का मुरब्बा हमेशा स्टील या नॉन स्टिक पैन में ही बनाएं। एल्मुनियम के बर्तन का इस्तेमाल कभी ना करें।

