Mango Ice Cream Recipe: मैंगो आइसक्रीम बनाने का बना रहे हैं प्लान, तो झट से नोट कर लें ये रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 11:31 PM IST

Mango Ice Cream Recipe in hindi: यदि आपके बच्चे को मैंगो बहुत पसंद है, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां मैंगो आइसक्रीम बनाने का आसान तरीका बताया गया है।

Mango Ice Cream Recipe: मैंगो आइसक्रीम बनाने का बना रहे हैं प्लान, तो झट से नोट कर लें ये रेसिपी

Mango Ice Cream Recipe in hindi: गर्मी शुरू होते ही लोग आम का इंतजार करने लगते है। आपको बता दें, आम सभी फलों का राजा होता है। यह एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई बड़ी चाव के साथ खाता है। आम से आप कई तरह के रेसिपी बना सकते हैं। यदि आप इस बार आम से कुछ नए बनाने का सोच रहे है, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए। यह रेसिपी आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। तो आइए मैंगो आइसक्रीम बनाने का आसान तरीका जान लें।

मैंगो आइसक्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 1 कप दूध 
  • 3 कप क्रीम
  • 1 कप आम (प्यूरी)
  • 1 कप आम (टुकड़ों में कटा)
  • 1 टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर 
  • 1 टेबलस्पून वनीला 
  • 1 कप चीनी 


मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि

1. आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

2. अब बाकी बचे हुए दूध को एक बर्तन में रखकर उसमें चीनी डालकर उसे गैस पर गर्म करें।

3. जब चीनी दूध में अच्छी तरह से घुस जाए, तो उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर उसे धीमी आंच पर 1 मिनट तक उबालें।

4. 1 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

5. जब उबाली गई सामग्री ठंडी हो जाए, तो उसमें मैंगो प्यूरी, आम का टुकड़ा, क्रीम और वनीला डाल दें।

6. अब उसे किसी टाइट कंटेनर में डाल दें।

7.  अब उसे सेट होने के लिए फ्रिज में डाल दें। फ्रिज में रखते समय ढक्कन ​टाइट से बंद करें ताकि उस पर बर्फ की परत न जमें।

8. अब एक बार फिर उसे मिलाकर फ्रीज में सेट होने के लिए रख दें। आप चाहे तो आइसक्रीम मोल्ड में भी इस्तेमाल कर सकते है।

9. बाद में ठंडा ठंडा सर्व करें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!