Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का सिंह राशिफल, 15 नवंबर 2022: मनमुटाव हो सकता है और मन उचाट भी हो सकता है पर पहले से किसी बात को जान लेने का फायदा भी यही होता है की आप उसके लिए तैयार हो जाते हैं और उसे संभालने में आपको मदद मिलती है। भाव आवेश में आकार किसी भी चीज को बिगाड़ते चले जाने से बचने की जरूरत है।
15 नवंबर 2022 का सिंह राशिफल
क्या करें – आपको लग रहा है की लोग आपके खिलाफ हैं जबकि इस समय की सबसे बड़ी परेशानी यह है की आपने अपने व्यवहार को लोगों के प्रति बहुत कठिन बना रखा है और इसी वजह से आपकी कमियाँ ज्यादा नजर आ रही है। यह और बात है की लोगों की प्रतिक्रिया भी थोड़ी सी सख्त है जिसके चलते तकरार की स्तिथि पैदा हो सकती है। इन्हीं बातों पर गौर देने की जरूरत है।
क्या न करें – लोगों से तालमेल बनाए रखने में कोई कमी न रखें क्योंकि अगर कोई भी बात तकरार में परिवर्तित हो जाएगी तो आपका मन और ज्यादा उचाट होता चला जाएगा और इस समय यही ठीक नहीं है। कोशिश यह करनी होगी की काम और कारोबार के क्षेत्र में भी आपकी ओर से कोई कमी न रहे और आप सिर्फ लोगों के भरोसे चलने की कोशिश न करें क्योंकि ऐसा करने से कोई लाभ होने वाला भी नहीं है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता रुक सा गया है और इसी वजह से आपको अपने आसपास बहुत सारी मुश्किलें ही नजर आ रही हैं। यह भी एक कारण हो सकता है की आपका मन उचाट होता चला जा रहा है पर इस बात को समझ लें की हर चीज का कोई न कोई सही वक्त निर्धारित है और इसलिए प्यार मोहब्बत से हटकर भी अपनी प्राथमिकताओं को देखना होगा।
रुकावटें और चुनौतियाँ – कई तरह की रुकावटें हैं जिस ओर ध्यान देना होगा। हो सकता है उसमें आपके बड़े बुजुर्ग या आपसे वरिष्ठ लोग भी आपकी आलोचना कर रहे हों और वो आपको मुश्किलों के रूप में नजर आ रही हो, पर उस आलोचना की पीछे जो आपके लिए आशीर्वाद छुपा हुआ है उसे भी साथ ही साथ समझ लेने की जरूरत पड़ेगी।
आज का राशिफल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
