राशिफल

आज का मकर राशिफल, 27 नवंबर 2022: कामकाज के प्रति अपने भरोसे को बढ़ाना होगा, अनुचित रूप से पैसा कमाना ठीक नहीं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 27, 2022, 10:36 AM IST

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 27 नवंबर 2022: अपने काम और कारोबार को किसी ऐसी नजर से ना देखें जिसमें आपकी कमियां नजर आ रही हो। कामकाज के प्रति अपने भरोसे को बढ़ाना होगा। जानिए मकर राशि के जातकों के लिए जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन।

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 27 नवंबर 2022: मन परेशान रहेगा तो लोगों से फासले बनते चले जाएंगे और अगर लोगों से फासले बनेंगे तो आपका व्यवहार व्यर्थ में ऐसा बनता चला जाएगा जो आपकी अना या आपके अहम को दर्शाए इसलिए जितना लोगों को समझने की कोशिश करेंगे, उतना ही आप अपने मन में शांति बना पाएंगे और अपने हालात को संभाल पाएंगे.

क्या करें –अपनी कोशिशों पे नजर रखनी होगी ताकि आप अपने प्रयास में नियमित बने रहें. खर्चो को ले के लापरवाह होते चले जाने से भी बचना होगा. लोगों की बात सुन लें पर फैसले अपनी बुद्धिमता से करें.

क्या न करें –अपने काम और कारोबार को किसी ऐसी नजर से ना देखें जिसमें आपकी कमियां नजर आ रही हो. लाभ बनाना और कमाना अच्छी बात है पर किसी भी अनुचित रूप से पैसा कमाना ठीक नहीं है. वो पैसा जो अपनी मेहनत से ना कमाया गया हो वो बहुत दूर तक साथ भी नहीं निभाता.

काम और कारोबार - कामकाज के प्रति अपने भरोसे को बढ़ाना होगा, तभी जा के आपकी मेहनत भी पूरी तरह से काम आएगी पर काम से जो भी लाभ बन रहा है, उसे बढ़ाना और बनाए रखना भी इस समय आपकी प्राथमिकता होगी ताकि अपने कामकाज की स्थिति को आप बहुत दूर तक संभाले रख सकें.

रिश्ते-नाते - रिश्तों के प्रति भरोसे में कमी है और उसे बनाए रखने की जरूरत है. घर-परिवार के रिश्तों के बजाय अगर आप किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को ज्यादा तवज्जोह देते चले जाएंगे तो यह भी शायद आपकी गलती है क्योंकि किसी भी प्रयास में आपको अपनों को साथ ले के चलना ही पड़ेगा.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article