Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 15 नवंबर 2022: आप लोगों को हर तरह का सम्मान दे रहे हैं और उनसे जुडने की कोशिश कर रहे हैं, इसी के चलते आपकी जिंदगी की खुशियों में भी इजाफा हो सकता है। इस अच्छाई को बनाए रखें ताकि लोगों का सहयोग आपको हर तरह से मिला रहे।
क्या करें – अपना भरोसा बनाए रखें पर काम और कारोबार के क्षेत्र में लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर लें। जिन लोगों से आपको चुनौतियाँ मिल रही हैं उनकी बात को भी समझना होगा और अपने कामकाज में भी सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपके अंदर वो सारी क्षमता है की आप उन कमियों को भली भांति संभाल सकें।
क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जिसमें आपको बहुत सारा उतार-चढ़ाव झेलना पड़े। अगर पैसे से जुड़ी जरूरतें बढ़ रही हैं तो पैसा भी उतना ही जुटाएं जितनी जरूरत है क्योंकि उससे ज्यादा पैसा जुटाएंगे तो आपका नुकसान होता चला जाएगा और इस समय वही ठीक नहीं है।
खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े रह सकते हैं क्योंकि यह इस समय की सच्चाई है। उसका एक कारण यह है की आप अपने काम और कारोबार को विस्तार देना चाह रहे हैं जिसके लिए आपको पैसे की जरूरत पड़ सकती है पर थोड़ा सा सूझबूझ से चलने की जरूरत है।
पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई की दिशा में सबकुछ आपकी अच्छाई के रूप में बनता चला जा रहा है। आप मेहनत भी कर रहे हैं और उस मेहनत का अच्छा फल भी मिल रहा है जिसके चलते आप अपने कैरियर को और अपने भविष्य को बना सकें।
आज का राशिफल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
