राशिफल

कन्या राशिफल, 13 नवंबर 2022: बिजनेस और नौकरी वालों के लिए आज का दिन खास

  • Authored by: दीपक कपूरEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 13, 2022, 10:33 AM IST

Kanya Rashifal Today (Virgo Horoscope Today), आज का कन्या राशिफल 13 नवंबर 2022: आर्थिक लाभ की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

Kanya Rashifal Today (Virgo Horoscope Today), आज का कन्या राशिफल 13 नवंबर 2022: कामकाज से जुड़ी चुनौतियाँ अब दूर हो रही हैं क्योंकि आप मेहनत के रास्ते पर अग्रसर होते चले जा रहे हैं पर फिर भी पीठ पीछे जो हो रहा है उसको लेकर आप चिंतित हैं। शायद इसी वजह से आपने अपने कामकाज की दिशा को बदलने का प्रयास किया है और अपनी कोशिशों को बढ़ाया है ताकि आपकी मेहनत काम आये और ज़िंदगी में आपको बड़ी सफलता मिल सके।

क्या करें – अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की चिंताओं को हटा दें क्योंकि वो सिर्फ आपके मन की बनाई हुई हैं और उसका कोई अपना वजूद नहीं है। थोड़ा सा भरोसा बनाए रखने से आप अपने हालात को बहुत बेहतर कर सकते हैं।

क्या न करें – रुकावटें बने रहना जिंदगी की एक ऐसी बड़ी सच्चाई है जिसे हर एक को कबूल करना पडता है। रुकावटों का रंग और रूप बदलता चला जाता है पर रुकावटें कहीं न कहीं बनी ही रहती हैं और इसी वजह से हमें बदलते हुए संदर्भ में अपनी कोशिशों को भी बदलना ही पडता है। आपके लिए भी ऐसा समय चल रहा है जिसके चलते आप अपनी ओर से कोई कमी न रखें।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई की दिशा में आपको फिर से अच्छा मौका मिल रहा है की आप अपने प्रयास जारी रखें और अपने प्रदर्शन को बढ़ा दें। अगर पहले किसी उच्च शिक्षा से आपका विचार हट गया था तो हो सकता है आप उस बारे में फिर सोचें ताकि आपको अपने कैरियर को बनाने की दिशा में मदद मिलती चली जाए।

काम और कारोबार – कामकाज से लाभ बना हुआ है और अब वही लाभ आपको नई प्रेरणा दे रहा है की आप और मेहनत करें और बड़ी उपलब्धियों के रास्ते पर चल पड़ें और यह समय आपसे ऐसी मेहनत करवा भी लेगा क्योंकि आपकी एकाग्रता में इजाफा होता चला जा रहा है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article