राशिफल

इन 8 बर्थडेट्स वालों का आज हर सपना होगा साकार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 9 अक्टूबर का दिन गुरुवार

Daily Numerology: हम अपने जन्म की तारीख से अपनी लाइफ के बारे में जान सकते हैं। हमारे जन्म की तारीख या उसके अंकों का योग ही हमारा मूलांक होता है। आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा, यह हम दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

गुरुवार का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: आज, 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार है और आज का मूल अंक 9 है। यह अंक यश, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह मंगल है, जो ऊर्जा और साहस देता है। आज की तारीख (09-10-2025) का भाग्यांक 1 है, जिसका स्वामी सूर्य है। मंगल, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं, लेकिन सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 9 के मित्र अंक 1, 2 और 3 हैं। आज भाग्यांक स्वामी सूर्य और मूल अंक स्वामी मंगल एक साथ शुभ फल देंगे। रियल एस्टेट, बैंकिंग, प्रशासन और राजनीति से जुड़े लोग खास लाभ पाएंगे। अपने मूलांक के आधार पर भविष्यफल देखें और जानिए कि अपने दिन को बेहतर कैसे बनाएं?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 1 वालों को सूर्य और मंगल का साथ नौकरी में तरक्की देगा। बिजनेस में मूलांक 1 और 9 वाले लोग फायदा दिला सकते हैं। छात्रों को गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। सूर्य की उपासना करें।

उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 3 बार पाठ करें। मंगल के द्रव्य जैसे गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 2 वालों को आईटी और बैंकिंग में फायदा होगा। नई बिजनेस डील से खुशी मिलेगी। मूलांक 2 और 9 वाले लोग बिजनेस में लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन सकारात्मक बीतेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 3 वालों को गुरु और मंगल का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में तनाव हो सकता है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य में आंखों की समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 4 वालों को भाग्यांक 1 का स्वामी सूर्य नौकरी और बिजनेस में शानदार सफलता देगा। टीचिंग, आईटी और मीडिया में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 5 वालों को बिजनेस में थोड़े संघर्ष के बाद लाभ मिलेगा। नौकरी में निकट भविष्य में प्रमोशन के योग हैं। जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 6 वालों के लिए बिजनेस में सफलता का दिन है। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन सूर्य और मंगल नौकरी में प्रमोशन दिलाएंगे। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 7 वालों को केतु (मूलांक स्वामी) आध्यात्मिक सुख देगा। बिजनेस में नई डील हो सकती है। नौकरी में तरक्की के लिए सुंदरकांड सुनें। स्वास्थ्य में हड्डी की समस्या वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 8 वालों के लिए शनि और मंगल नौकरी और बिजनेस में सफलता देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तिल का दान करने से शुभ फल मिलेगा।

उपाय: तिल का दान करें।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 9 वालों को मंगल (मूलांक और भाग्यांक स्वामी) और सूर्य का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में कफ की समस्या हो सकती है।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article