राशिफल

Aaj Ka Ankfal: आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन 27 नवंबर, जानिए अपनी जन्मतिथि से

Numerology Prediction: 27 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि किन मूलांक वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है और किनको सावधानी बरतनी की आवश्यकता है।

Image

27 नवंबर का अंक ज्योतिषफल

Numerology Prediction: आज 27 नवंबर 2025 है। संयुक्त अंक 27 ज्ञान, वैराग्य, धन-संपदा, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। यह अंक 02 (चंद्रमा) और 07 (केतु) का मिलन है तथा एकल अंक 09 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी मंगल है। आज का भाग्यांक 02 है। इसके स्वामी चंद्रमा है। मंगल, चंद्रमा और सूर्य परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 और 02 हैं। आज हनुमान जी की विशेष उपासना करें। बजरंगबली संकट मोचन हैं और सुंदरकांड का पाठ सुमंगलकारी रहेगा। 27 का अंक पवनसुत हनुमान जी की भक्ति प्राप्त करने का दिव्य अंक है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में मूलांक 02 व 09 वाले व्यक्ति से लाभ होगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग रहेगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में चंद्रमा सुंदर यात्रा दे सकते हैं। श्वास रोग संभव है। इस कारण गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल-चंद्रमा आत्मबल बढ़ाएंगे। शुक्र-बुध व्यवसाय में प्रसन्नता देंगे। 12 व 21 जन्मतिथि वाले नए अवसर दिलाएंगे। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। कफ जनित रोग है। चावल-शक्कर दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र-मंगल जॉब-व्यवसाय में उन्नति देंगे। चंद्रमा नया पद दिला सकते हैं। रियल एस्टेट-बैंकिंग में लाभ होगा। लव लाइफ सुखद रहेगा। नेत्र विकार संभव है।

शुभ रंग: सफेद और आसमानी

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र-शनि व्यवसाय में आशातीत सफलता देंगे। बैंकिंग-आईटी में लाभ होगा। लव लाइफ में शुक्र मधुरता देंगे। सेहत उत्तम रहेगी कफ से बचें। हनुमान बाहुक पढ़ें।

शुभ रंग: नीला और हरा

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

केतु-मंगल प्रमोशन के रास्ते खोलेंगे। आईटी, मीडिया, फाइनेंस में प्रगति। मूलांक 02 व 09 से व्यवसाय में लाभ होगा। लव लाइफ में बुध-शुक्र सुंदरता देंगे। सेहत बेहतर है। तिल दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी और हरा

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल-शुक्र जॉब में प्रोग्रेस देंगे। शुक्र वित्तीय लाभ दिलाएंगे। शनि सरकारी कार्यों में विजय देंगे। प्रेम में भावुकता बढ़ेगी। शुगर के मरीज सावधानी रखें। मसूर-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

उच्चाधिकारी (मूलांक 04 व 06) से पदोन्नति संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा। मूलांक 05 व 08 से नई बिजनेस डील हो सकती है। त्वचा विकार संभव है। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: आसमानी और सफेद

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

शनि-राहु अचानक दायित्व बदल सकते हैं। उच्चाधिकारी (मूलांक 04 व 06) से उन्नति है। राजनीतिज्ञों को बड़ा लाभ होगा। नेत्र विकार है। हनुमान बाहुक पढ़ें, पक्षियों को दाना-पानी दें।

शुभ रंग: नीला और हरा

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल-शुक्र अचानक बड़ी सफलता देंगे। गुरु स्टूडेंट्स को लाभान्वित करेंगे। सुखद यात्रा और पारिवारिक खुशी रहेगी। बीपी की समस्या संभव है। लाल फल दान करें, गोमाता को रोटी-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: पीला और लाल

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article