राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए 'गुड डे' आज, आज के राशिफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 27 नवंबर का दिन गुरुवार

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्र-राहु की युति सामान्यतः अच्छी नहीं मानी जाती, लेकिन गुरु का कर्क में और शनि का मीन में होना कुंभ राशि वालों को बड़ी राहत देगा। गुरु की दृष्टि में अमृत होता है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी के लिए कैसा रहेगा।

Image

27 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 27 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं, धनिष्ठा नक्षत्र है। इसके साथ ही योग ध्रुव दोपहर 12 बजकर 9 तक रहेगा। इसके बाद व्याघात योग लग जाएगा। करण गर दोपहर 12 बजकर 20 तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण रहेगा।

ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि में दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद वे कुंभ में गोचर कर जाएंगे। सूर्य , मंगल और शुक्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह में रहेंगे। मीन में शनि और कर्क में गुरु रहेंगे। बुध तुला राशि में विराजमान रहेंगे।

मेष और कर्क वाले जॉब-व्यवसाय में सफल रहेंगे। वृष और मीन नए बिजनेस डील से लाभान्वित होंगे। आज गुरुवार है। इस कारण श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, भगवान के नाम का संकीर्तन करें। विष्णु मंदिर जाकर भगवान के विग्रह की 4 परिक्रमा करें। पीले वस्त्र और अन्न का दान पुण्यदायी रहेगा।

मेष राशि

चंद्रमा-राहु एकादश भाव में हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। स्टूडेंट्स के लिए नए अवसरों से भरा दिन है। स्वास्थ्य में सावधानी रखें। युवा लव लाइफ में बहुत खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा-राहु कर्म भाव में हैं। ऑफिस में विवाद से बचें। बिजनेस में नई डील का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। किसी विशेष प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मिथुन राशि

चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। नवम में राहु जॉब में नए अवसर देगा। इन्हें हाथ से न जाने दें। सोने में निवेश शुभ रहेगा। बिजनेस में रुका धन वापस आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, यात्रा के योग हैं।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, अनार का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

चंद्रमा अष्टम में स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। जॉब में मेहनत के बाद भी सफलता देर से मिल रही है। रियल एस्टेट, सिल्वर या शेयर में निवेश भविष्य में लाभ देगा। लव लाइफ में तनाव संभव है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, सप्त अन्न दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

चंद्रमा-राहु सप्तम गोचर से लाभ होगा। परिवार के किसी कार्य में मेष, कर्क या तुला राशि वाले उच्चाधिकारी की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स सही दिशा में प्रयास करें। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। योग-ध्यान से मन एकाग्र करें।

उपाय: श्री कृष्ण उपासना करें, गेहूं-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि

चंद्रमा षष्ठम गोचर से स्वास्थ्य और धन दोनों मंगलमय रहेंगे। स्टूडेंट्स को करियर की चिंता करने की जरूरत नहीं। व्यावसायिक योजनाओं को टालें नहीं। मंगल की सकारात्मक ऊर्जा सफलता दिलाएगी। लव लाइफ और सेहत दोनों बेहतर रहेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें, चने की दाल दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

टीचिंग, आईटी और बैंकिंग में काम करने वाले सफल रहेंगे। चंद्रमा पंचम भाव में स्टूडेंट्स को बड़ा लाभ देंगे। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी – प्रेमी के साथ रोमांटिक यात्रा संभव है। व्यय अधिक न करें।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा-मोदक अर्पित करें, धार्मिक पुस्तकें दान करें।

शुभ रंग: सफेद और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा-राहु चतुर्थ भाव में हैं। पारिवारिक कार्यों में धन व्यय होगा। जॉब-बिजनेस ठीक चलेगा। रियल एस्टेट और गोल्ड में निवेश शुभ है। आध्यात्मिक उन्नति से मन आनंदित रहेगा। लव लाइफ की पुरानी चिंताएं दूर होंगी।

उपाय: हनुमान बाहुक पढ़ें, तिल दान करें।

शुभ रंगः लाल और मैरून

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

तृतीय चंद्रमा-राहु अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं। रुका धन वापस आएगा। ऑफिस में अपना प्रभाव बढ़ाएं। शिव उपासना से भौतिक-दैहिक कष्ट दूर होंगे। लव लाइफ में उत्साह रहेगा।

उपाय: पिता का चरण-स्पर्श करें, तिल-चावल दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

चंद्रमा-राहु द्वितीय भाव में बिजनेस ग्रोथ को बेहतर करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से जीवन को सही दिशा दें। लव लाइफ सुखद रहेगी।

उपाय: गणेश उपासना करें, तिल-उड़द दान करें, कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

चंद्रमा-राहु अपनी ही राशि में हैं, शनि द्वितीय में हैं। जॉब में तनाव और कार्यभार अधिक रहेगा। बिजनेस में सही समय पर निर्णय लें। रुका धन वापस आने से मन प्रसन्न होगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, अन्न दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

गुरु पंचम में स्टूडेंट्स के लिए शुभ हैं। चंद्रमा-राहु व्यय भाव में हैं। जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा का आनंद मिलेगा।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article