Horoscope Today, 19 April 2022: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें मीन व मकर के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 03:46 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 April 2022: कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। मेष राशि वालों का कोई रुका सरकारी कार्य बनेगा। जानिए आज का राशिफल।

Horoscope Today, 19 April 2022: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें मीन व मकर के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 April 2022: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की तृतीया के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि में है। गुरु अब मीन व सूर्य मेष राशि में ही हैं । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 19 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। कोई रुका सरकारी कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल-  
गुरु के मीन व चन्द्रमा के सप्तम गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।      

3. मिथुन राशिफल- 
आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में उन्नति संभावित है। शुक्र व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उदर रोग की सम्भावना रह सकती है।                         

4. कर्क राशिफल- 
गुरु भाग्यभाव में हैं। आज राशि स्वामी चन्द्रमा इसी राशि से पंचम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। 

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

6. कन्या राशिफल-
राशि स्वामी बुध अष्टम व गुरु सप्तम हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शुक्र व शनि पँचम  गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

7. तुला राशिफल-
आज चन्द्रमा द्वितीय जांब  में थोड़े तनाव की स्थिति दे सकते हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाये।

8. वृश्चिक राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का पँचम व मंगल बुध के साथ मेष गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।लाल व बैगनी रंग शुभ हैै।।       

9. धनु राशिफल-
चन्द्रमा का द्वादश व बुध गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है। इस राशि में स्थित मङ्गल व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 
शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। मेष का सूर्य पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु का द्वितीय गोचर व चन्द्रमा का दशम प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-  
गुरु का इस राशि में  प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है। बुध व शुक्र मंगलकारी है। छात्र  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
 

End of Article