Horoscope Today, 11 March 2022: बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें वृश्चिक राशि के जातक, पढ़ें राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 04:26 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 11 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 11 March 2022: बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें वृश्चिक राशि के जातक, पढ़ें राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 March 2022:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में मार्गी हैं। केतु वृश्चिक में है। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्योदय के समय चंद्रमा मृगशिरा में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मिथुन व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 11 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर नया अनुबंध हो सकता है। चन्द्रमा का तृतीय  गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
शनि के मकर व चन्द्रमा के मिथुन गोचर कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोमोशन संभावित है।मकर व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। सप्तम गुरु व द्वादश चन्द्रमा मित्रों की सहायता से बड़ा कार्य करवाएगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल-
आज चन्द्रमा इस राशि से दशम  है। जॉब में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा।गुरु व चन्द्रमा गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। मेष या कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ की संभावना रहेगी।नीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
मंगल व चन्द्रमा जाँब के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 
शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।जाँब में उत्कर्ष है । धन आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकांड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 
आज का दिन पूजा पाठ का हैं। व्यवसाय में लाभ संभावित है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल-
कुम्भ का सूर्य व गुरु  आपकी धार्मिक योजना को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।सफेद व लाल रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

End of Article