Horoscope Today 30 April 2022: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तुला राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 02:26 PM IST

Aaj Ka Rashifal 30 April 2022: आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Horoscope Today 30 April 2022: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तुला राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 April 2022: आज अमावस्या के दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा अश्वनी नक्षत्र व मेष राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।       

पढ़ें अपना 30 अप्रैल 2022 का राशिफल 

1. मेष राशिफल-
सूर्य व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।                    

2. वृष राशिफल- 
गुरु के मीन व चन्द्रमा के द्वादश गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।।          

3. मिथुन राशिफल-
छात्रों के करियर में उन्नति संभावित है। मंगल व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।                 

4. कर्क राशिफल- 
गुरु भाग्यभाव में हैं। आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम है। जॉब में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ          

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में सफलता व घर में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय  की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। जॉब में कार्य पर ध्यान दें।
  
6. कन्या राशिफल-
राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ में  गोचर करके व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।                  



7. तुला राशिफल-
आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रमोशन की बात चलेगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाये।                  

8. वृश्चिक राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि से खष्ठम व गुरु का पँचम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। नीला व बैंगनी रंग शुभ है।     

ये भी पढ़ें: Solar Eclipse 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय
               
9. धनु राशिफल-
चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है।मंगल व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।



          
10. मकर राशिफल- 
शनि का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। कुम्भ का शनि पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।।


11. कुंभ राशिफल- 
शनि का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल- 
सूर्य का मेष राशि में व शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि में मंगलकारी होकर  सफलता की प्राप्ति कराएगा। लाल व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

End of Article