राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 27 नवंबर 2022: व्यर्थ की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें, तभी कर पाएंगे सेविंग

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 27, 2022, 10:38 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 27 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: अपने कल या भविष्य के बारे में बिना सोचे- समझे यूं ही पैसे उड़ा देना ठीक नहीं है। क्योंकि जरुरत पड़ने पर फिर आपके हाथ खाली रहेंगे। इसके अलावा सेविंग पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। इसलिए व्यर्थ के खर्चों से बचने की शख्त जरुरत है।

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 27 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) –आपने अपने व्यवहार में बहुत सारा परिवर्तन लाया है और अपनी सोच को बेहतर करने की कोशिश की है, और इसी चीज का अच्छा असर यह है कि आप अपनी सूझबूझ को लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं और रिश्तों को बेहतर करने में आपको कामयाबी मिली है. इसी अच्छाई को भविष्य में भी बनाए रखने के लिए आपको लोगों से तालमेल बनाए रखना होगा ताकि सबकुछ संभला रहे।

क्या करें –अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखना और संभाले रखना बहुत जरूरी है. कोशिश यह भी करनी होगी कि किसी न किसी अच्छे विकल्प में बारे में सोचा जा सके, जो आपकी समृद्धि को बढ़ाए. और ऐसा करते हुए आपको लोगों से मिलती हुई अच्छी सलाह के बारे में भी सोचना होगा.

क्या न करें –पैसे को बिना सोचे-समझे बर्बाद करते चले जाना ठीक नहीं है. मन में कई तरह के बनते-बिगड़ते विचार हो सकते हैं, जिसके बारे में आप संतुष्ट नहीं हैं इसलिए लोगों की बातों में आ के आपको किसी वजह से अपना नुकसान नहीं करना है.

खर्चे और नुकसान - खर्चो का ही दूसरा नाम नुकसान है और पीठ पीछे क्या हो रहा है, उसके चलते भी आपका नुकसान हो सकता है. कई बार कुछ करने के बजाय कुछ ना करना भी आपके हित में हो सकता है ताकि आपसे कोई गलती ना हो जाए और आपका पैसा कहीं फंस ना जाए.

रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको उन्ही लोगो पे भरोसा करना होगा जो आपकी मदद करना चाह रहे हैं. अगर आप ध्यान पूर्वक सोचे तो आपको लोगों से मदद मिल भी रही है पर लोगों के प्रति आपके बहुत सारे बनते-बिगड़ते विचार हैं, जिसकी वजह से आप कभी-कभी परेशान हो जाते हैं और उन परेशानियों को भी दूर कर देने की जरूरत है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article