Aaj Ka Tula Rashifal 20 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) –मन चिंतित है और कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा, यहां तक कि लोगों को भी आप शक की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं और यही चीजें जिंदगी में परेशानियां पैदा करती हैं. अगर हमें किसी भी पल अपनी कमियों का आभास हो जाए तो उन कमियों को संभालना भी आसान हो सकता है.
तुला राशिफल 20 दिसंबर
क्या करें –आपके अंदर मेहनत करने की इच्छा भी है और क्षमता भी है, अगर आप उसे बनाए रखेंगे तो जिंदगी की बहुत सारी मुश्किलों को संभालना भी आसान हो जाएगा. मेहनत बढ़ेगी तो मेहनत की दिशा भी सही होती चली जाएगी जो इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है.
क्या न करें –लोगों को शक की नजर से ना देखें क्योंकि उससे आपका ही नुकसान होगा, अगर लोग आपके खिलाफ होते चले जाएंगे तो जिंदगी मुश्किल ही होती चली जाएगी इसलिए ऐसा कुछ ना करें जो लोगों की नाराजगियों को बढ़ाएं और लोगों को आपसे दूर करता चला जाए.
रिश्ते-नाते - घर-परिवार में रिश्तों को संभालने के लिए आपको अपनी सूझबूझ को बनाए रखना होगा. आपके आस-पास के लोग अच्छे हैं और आपके प्रति अच्छा ही सोचते हैं, पर ऐसे में अपने जीवनसाथी से तकरार बढ़ती चली जाएगी तो मुश्किलें पैदा होंगी इसलिए लोगों के बनते-बिगड़ते विचारों के कारण को भी समझना होगा ताकि आप उन्हें भी दूर कर सकें.
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने अपना पूरा योगदान दिया है और आपको नई प्रेरणा के साथ जोड़ा है, आप मेहनत के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं और बहुत कुछ पा सकते हैं. इसी भरोसे के साथ आपको अपने कदम आगे बढ़ाने हैं ताकि तकदीर आपका पूरा साथ निभाती चली जाए.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
