राशिफल

आज का तुला राशिफल, 10 दिसंबर 2022: आय प्राप्ति के मार्ग में होगी वृद्धि, देखें आज का तुला राशिफल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 10, 2022, 10:00 PM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 10 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi:इस राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आय प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी तथा नये कार्य की शुरुआत करेंगे। यहां देखें आज का पूरा राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 10 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: रिश्तों को संवारना चाह रहे हैं और रिश्तों को ले के ही मन में घुटन है. यहां तक कि अपने बड़े-बुजुर्गो के प्रति भी मन में अविश्वास पैदा होता चला जा रहा है जिसके चलते रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है।

क्या करें –अगर अपनी कोशिशों को बढ़ाना है तो खुद पे भरोसा करना पड़ेगा और ऐसा करते हुए आपको अपनी कोशिशों को इस रूप से बेहतर करना पड़ेगा जिसके चलते तालमेल बढे जबकि इस समय यह हो रहा है कि मतभेद ही बढ़ रहे हैं पर आपकी कोशिशें विफल होती चली जा रही हैं, इसी चीज को सुधार लेने की भी जरूरत है.

क्या न करें –अपने मन में कोई ऐसी उलझन ना पैदा करते चले जाएं जिसके चलते बात ही बिगड़ती चली जाए. यह मुश्किल भरा समय है क्योंकि आपकी कोशिशों के बावजूद हालात उतने अनुकूल नहीं हैं. लोग भी आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं और रिश्तों के प्रति भी अविश्वास बढ़ता चला जा रहा है इसलिए समय की नजाकत को समझें और कोई गलती ना करते चले जाएं.

मेहनत - मेहनत तो करनी ही पड़ेगी, तभी जा के हालात को संभाला जा सकेगा, आप कर बहुत कुछ रहे हैं पर उससे फायदा नहीं हो पा रहा। घर-परिवार के अच्छे-भले रिश्तों में भी तकरार जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है जिसे बेहतर तरीके से संभालने की जरूरत है.

धन-दौलत - अपने पैसे को संभालना होगा, आपकी आमदनी भी खतरे में पड़ी हुई है और आपकी बचत भी कहीं फंस सकती है इसलिए पैसे से जुड़ा हर फैसला बहुत ध्यान पूर्वक लेना होगा ताकि हालात संभले रहे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article