Aaj Ka Tula Rashifal 09 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – काम और कारोबार को लेकर मन में कई तरह की उलझने हैं। पैसे की बढ़ती हुई जरूरतों की वजह से भी आपका मन परेशान है और लोग भी आपको पूरी तरह से सहयोग नहीं दे पा रहे और यही इस समय की परेशानी है जिसके चलते आपके मन में कई तरह के बनते बिगड़ते विचार हैं।
Tula Rashifal , 09 December 2022
क्या करें – अपनी कोशिशों को बनाए रखने के लिए आपको बहुत कुछ एक साथ समझने की जरूरत है। रोजमर्रा के खर्चों पर काबू पाने की भी जरूरत है और अपनी कोशिशों को केंद्रित कर लेने से भी लाभ हो सकता है।
क्या न करें – लोगों को किसी भी वजह से अपने खिलाफ न करते चले जाएँ। अगर कोई गलतफहमी पैदा हुई है तो उसे समय रहते दूर कर लें ताकि कोई भी बात बिगड़ती न चली जाए। पैसे के दम पर कोई एसी बात न कहें जो रिश्तों को बिगाड़ दे।
खर्चे और नुकसान – रोजमर्रा के खर्चे बढ़े रहें तो नुकसान जैसी स्तिथि पैदा हो जाती है और इस समय आप हालात के भरोसे चलकर खर्चों के प्रति लापरवाह होते चले जा रहे हैं और ऐसा भी सोचते चले जा रहे हैं की अगर कोई कमी होगी तो आप उधार ले लेंगे और यही इस समय की सबसे बड़ी गलती भी हो सकती है।
मेहनत – अगर मेहनत करनी है तो खुदपर भरोसा करना होगा और इस समय उसी भरोसे की कमी है। शायद यही वजह है की आपकी मेहनत भी बिखरी पड़ी है और आप जो भी कर रहे हैं वो केंद्रित नहीं है। अच्छे भले हालात में भी कोई न कोई मतभेद उभर जाता है जिसके चलते आपकी परेशानियाँ बनी हुई हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
