Aaj Ka Singh Rashifal 25 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – पैसे से जुड़ी जरूरतें बढ़ रही हैं और इस बात को लेकर आप चिंतित हैं क्योंकि आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं। कई बार हम अपने हालात को अपने ही नजरिए से देखते हैं और हो सकता है उस आँकलन में कहीं न कहीं गलती भी हो, आपको यह चिंता खाए जा रही है की कहीं आपका कोई नुकसान तो नहीं हो जाएगा।
Singh Rashifal 25 November 2022
क्या करें – सूझबूझ से अगर कोई निवेश किया जाए तो आप अपने पैसे को बचा भी सकते हैं और उसके लिए आपको हर तरह के विकल्प टटोलने होंगे। अगर जमीन ज़्यादाद के निवेश से जुड़ा कोई विचार है तो बार-बार अपने विचारों को बदलते चले जाने से भी बचना होगा और कोई भी फैसला करने के लिए अपना मन पक्का करना होगा, तभी जाकर बात बनेगी।
क्या न करें – जिंदगी में कोई भी बड़ा कदम उठाना हो तो किसी भी इंसान को अपनों की सहमति की जरूरत होती है। हो सकता है इस समय आपको अपनों का ऐसा समर्थन न मिल पाए और अपनों की वजह से रुकावटें भी बनी रहें पर किसी को नाराज करके कोई ऐसा फैसला न करें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए। घर परिवार में कोई सहमति बनाए बिना अपने कदम उठाना ठीक नहीं है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार की स्तिथि ठीक है और उससे लाभ भी बना हुआ है। हालात भी आपकी पर्याप्त मदद कर रहे हैं पर आपको अपनी मानसिकता को सुधारना होगा और अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों को दूर करना होगा, तभी जाकर आप अपने काम और कारोबार में लगन पैदा कर पाएंगे।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता मुश्किलों के दौर से बाहर निकलता हुआ नजर आ रहा है पर अभी भी वक्त लगेगा, पर कम से कम एक उम्मीद जग रही है की आने वाले दिनों में आप उस रिश्ते को फिर से बहाल कर पाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
