राशिफल

21 July 2025 Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार पर इन राशियों पर बरसेगा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

21 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 21 जुलाई 2025): सावन के दूसरे सोमवार का दिन इन राशियों के जातकों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ राशि जीतकों को अपने स्वास्थय, व्यापार तो करियर, लव लाइफ को लेकर खास सावधानी बरतनी पड़ सकती है। देखें राशिफल अनुसार आपके दिन का हाल।

Image

राशिफल 21 जुलाई 2025

21 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 21 जुलाई 2025): सावन सिद्ध का दूसरा सोमवार बहुत से राशि के जातकों के लिए काफी मिला जुला रहने वाला है। आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए करियर-बिजनेस के मामले में खास होने वाला है। मिथुन वालों को स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कन्या वाले लोगों के जाँब में कुछ नए कार्य करने का समय है। तुला व मकर राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। आपकी राशि अनुसार आपका आज का दिन कैसा गुजरने वाला है, यहां देखें 12 राशियां अपना पूरा राशिफल और आज के खास उपाय।

Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi -

1 मेष -श्रावण सोमवार के दिन इस राशि से पँचम मङ्गल तथा द्वितीय चंद्रमा छात्रों के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा , यात्रा महत्वपूर्ण है। जाँब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय - जीवन में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ अंक --01 व 03
  • शुभ रंग --लाल व नारंगी

2 वृष-सूर्य इसी राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन बिजनेस में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जाँब में तनाव से बचें।क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्रावण माह में भगवांन शिव जी की पूजा करते रहें, अन्न व फल का दान करें।
  • शुभ रंग --हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक -01 व 03

3 मिथुन- सूर्य इसी राशि से द्वितीय गोचर में है।चन्द्रमा वृष राशि में हैं। इस राशि में गोचर करते गुरु रुके धन का आगमन कराने वाले हैं। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।

  • आज का उपाय -- शिवपुराण का पाठ व अन्न दान करें।
  • शुभ रंग --नीला व हरा।
  • शुभ अंक -04 व 07

4 कर्क-द्वादश गुरु तथा एकादश चन्द्रमा बिजनेस डील के लिए हितकर है। धार्मिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जाँब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - शिव उपासना करें। चावल व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग --लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक --03 व 08

5 सिंह-इस राशि से कर्म भाव में गोचर करते चन्द्रमा , कर्क के सूर्य व एकादश स्थान का गुरु मंगलमय है। व्यवसाय में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जाँब में किसी विशेष कार्य हेतु उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

  • आज का उपाय --ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।
  • शुभ रंग -पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक --02 व 03

6 कन्या- नवम चन्द्रमा व दशम गुरु छात्रों के कॅरियर में लाभ देगा। जाँब में कुछ नए कार्य करने का समय है। तुला व मकर राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

  • आज का उपाय --सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें।कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग - नीला व आसमानी।
  • शुभ अंक --03 व 06

7 तुला- राशि स्वामी शुक्र व बुध वित्त्तीय लाभ देंगे। अष्टम चन्द्रमा व नवम गुरु बिजनेस व जाँब में प्रगति देगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।

आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा अन्न व तिल का दान करें।

  • शुभ रंग --लाल व पीला।
  • शुभ अंक --04 व 06

8 वृश्चिक-राशि स्वामी मङ्गल सिंह में व गुरु मिथुन में गोचर करके आर्थिक सुख मे बड़ी उपलब्धि दे सकते हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जाँब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी।स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

  • आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।
  • शुभ रंग -नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक -04 व 08

9 धनु- शनि चतुर्थ , गुरु सप्तम व चन्द्रमा खष्ठम गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में प्रगति से खुश रहेंगे।प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।

  • आज का उपाय - शिवपुराण का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। अन्न , फलों व वस्त्रों का दान करें।
  • शुभ रंग -लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक -04 व 07

10 मकर- खष्ठम गुरु व चन्द्रमा पँचम मंगकमय है। अब आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी।जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग --हरा व बैगनी।
  • शुभ अंक -07 व 08

11 कुम्भ- चतुर्थ चन्द्रमा व पँचम गुरु जाँब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। परिवार में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।ऑफिस में बातचीत से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।लव लाइफ बेहतर होगी।

  • आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ व अन्न सहित फलों दान करते रहें।
  • शुभ रंग --सफेद व पीला।
  • शुभ अंक --05 व 08

12 मीन-आज गुरु चतुर्थ तथा चन्द्रमा तृतीय भाव तथा शनि इसी राशि में गोचर करके जाँब व व्यवसाय सम्बंधित प्रत्येक कार्य मङ्गलमय करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य सुख प्रभावित कर सकते हैं। जाँब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा । जाँब को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन मङ्गलमय है।

  • आज का उपाय --शिवपुराण का पाठ व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग --लाल व सफेद ।
  • शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article