राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 February 2025: रवि प्रदोष व्रत का दिन मिथुन राशि वालों के करियर के लिए रहेगा महत्वपूर्ण, जानिए बाकी राशियों का क्या रहेगा हाल

Aaj Ka Rashifal 9 February 2025: आज प्रदोष व्रत का पावन पर्व है। इस दिन शिव जी की उपासना की जाती है। ज्योतिष अनुसार आज कुछ राशि वालों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहने वाली है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Aaj Ka Rashifal 9 February 2025

Aaj Ka Rashifal 9 February 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी देने वाला साबित होगा। बिजनेस में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध करने से बचें। वृषभ राशि वालों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नहीं तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जबकि मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ साबित होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 9 फरवरी 2025

मेष- वृष के गुरु व मिथुन के चन्द्रमा आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन व क्रोध से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक -01 व 03

वृष-पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। द्वितीय चन्द्रमा व द्वादश गुरु तनाव व क्रोध से बचाएंगे। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -05 व 08

मिथुन-चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन स्टूडेंट्स के करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -शिव उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -04 व 06

कर्क-जॉब में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। द्वादश चन्द्रमा गोचर यात्रा देगा। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु शुभ है। आज का उपाय -सफेद तिल व गुड़ का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -03 व 09

सिंह-सूर्य मकर व चन्द्रमा एकादश रहकर जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रख सकते हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -सप्त अन्न व कम्बल दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08

कन्या- भाग्य स्थान पर गुरु व कर्म भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। फ़िल्म, बैंकिंग व आईटी जॉब में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय -चावल व गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें। शुभ रंग-नीला व बैगनी। शुभ अंक -05 व 06

तुला-चन्द्रमा भाग्य भाव में है। बिजनेस को लेकर खुश होंगे। जॉब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय -घर के मंदिर में भगवान विष्णु जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री सूक्त का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -02 व 09

वृश्चिक-वाहन क्रय करने का मन होगा। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। मंगल राजनीतिज्ञ लोगों को सफल करेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक -03 व 05। शुभ रंग -हरा व सफेद

धनु-चतुर्थ गुरु व अष्टम चन्द्रमा सफल करेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कम्बल दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -06 व 09

मकर- चन्द्रमा खष्ठम शुभ है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल, बेल पत्र व शहद अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -हरा व असमानी। शुभ अंक -05 व 09

कुम्भ- चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए प्रगतिकारक है। जॉब में प्रमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -02 व 07

मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article