राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 November 2024: शुक्रवार के दिन इन पांच राशियों रहना होगा संभलकर, सेहत को लेकर बढ़ सकती है परेशानी

Aaj Ka Rashifal 8 November 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को ऑफिस विवाद का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वृष राशि के जातक को अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 8 November 2024: शुक्रवार के दिन मिथुन राशि के जातक को हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। वहीं कर्क राशि वालों को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि वालों को बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। धनु राशि के जातक लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धनु राशि के जातक को फेमिली में विवादों से बचना होगा। मीन राशि के जातक को परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा मकर यानी दशम भाव में है। ऑफिस विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -01व 03

वृष

चन्द्रमा नवम है। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। पारिवारिक विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी ।

आज का शुभ अंक -04 व 08

मिथुन

आज का दिन अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक -04 व 08

कर्क

चन्द्रमा सप्तम लेकिन कुम्भ का शनि गोचर होने के कारण बिज़नेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें व उड़द दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 06

सिंह

खष्ठम चन्द्रमा व सप्तम गुरु गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। परिवार में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -गेंहू का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 07

कन्या

चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए मङ्गलमय है। बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें । तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -04 ब 06

तुला

चन्द्रमा चतुर्थ शुभ है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -असत्य से बचें।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

आज का शुभ अंक --04 व 09

वृश्चिक

चतुर्थ शनि व तृतीय चन्द्रमा धन में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक -01व 02

धनु

गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। धन का आगमन होगा। फेमिली में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ करें।। तिल का दान भी करें।

शुभ अंक -06 व 08।

आज का शुभ रंग -पीला व लाल

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको बेलपत्र अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 05 आज का शुभ रंग -नीला व सफेद

कुम्भ

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा द्वादश हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक -01 व 02

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा मकर में है। करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व गुड़ व उड़द का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करें।

शुभ रंग -पीला व हरा।

आज का शुभ अंक -03 व 07

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article