राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 November 2024: लाभ पंचमी के दिन वृषभ, वृश्चिक समेत इन राशि वालों पर धन लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal 6 November 2024: लाभ पंचमी के दिन मेष राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। नौकरी को लेकर खुश रहेंगे। लेकिन काम का लोड भी रहने वाला है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 6 November 2024

Aaj Ka Rashifal 6 November 2024: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। करियर और लव लाइफ में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले जातक बिजनेस में सफलता पाएंगे। लेकिन स्वास्थ्य चिंता का विषय बना रहेगा। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। व्यवसाय परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष- चन्द्रमा भाग्यभाव में है। जॉब को लेकर खुश रहेंगे बस थोड़ा वर्क लोड के टेंशन से बचें। शिक्षा से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज का उपाय -शिव उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 09

वृष- बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है,इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र भी अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -02 व 03

मिथुन---जॉब में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। कम्बल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -01 व 03

कर्क-जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी कभी प्रोमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। छात्र करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल का दान अवश्य करें।गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -04 व 06

सिंह-चन्द्रमा पँचम शुभ है। शनि कुम्भ में है। आप जॉब में वर्क लोड को लेकर तनाव में रह सकते हैं। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है। आज का उपाय --तिल का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ अंक -03 व 09। शुभ रंग -लाल व नारंगी

कन्या-व्यवसाय को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। जॉब को अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। करियर में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं , समर्पण से करें।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। आज का उपाय -स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहूक का पाठ करें। शुभ अंक -03 व 08। शुभ रंग -पीला व लाल

तुला--जॉब में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। मन का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा। निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान अनन्त पुण्यदायी है। शुभ रंग -लाल व हरा। शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक- आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में जम्प आएगा।व्यवसाय के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा।लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग-पीला व नारंगी। शुभ अंक -07 व 08

धनु- गुरु खष्ठम व शनि कुम्भ में हैं। जॉब चेंज के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी। आज का उपाय -- गुड़ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -06 व 08

मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा द्वादश हैं। करियर के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ अंक -03 व 05। शुभ रंग -हरा व आसमानी

कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- श्री कृष्ण उपासना करें।किसी शिव मन्दिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -01 व 02

मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बनेंगे। करियर को लेकर खुश रहेंगे। छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें। वृक्षारोपण करते रहें। शुभ अंक -01 व 02। आज का शुभ रंग -लाल व सफेद।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article