अध्यात्म

6 November 2024 Panchang: पंचांग से जानिए लाभ पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

6 November 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 6 तारीख को कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी रहेगी। इस दिन लाभ पंचमी मनाई जाती है। चलिए आपको बताते हैं 6 नवंबर का पूरा पंचांग लाभ पंचमी के शुभ मुहूर्त समेत।

Image

6 november 2024 panchang

6 November 2024 Panchang: 6 नवंबर को बुधवार है। इस दिन श्री गणेश जी की पूजा करें। कार्तिक माह की इस पवित्र तिथि को भैरो पूजन करें। बहुत पावन दिवस है। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। शिव उपासना भी करें। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। दुर्गासप्तशती का पाठ आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। मनोवांछित सफलता की प्राप्ति व आर्थिक उन्नति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। इस दिन लाभ पंचमी का त्योहार भी मनाया जाएगा। जानिए 6 नवंबर 2024 पंचांग।

लाभ पंचमी मुहूर्त 2024 (Labh Panchami 2024 Muhurat)

प्रातःकाल लाभ पञ्चमी पूजा मुहूर्त - 06:37 AM से 10:15 AM

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - 06 नवम्बर 2024 को 12:16 AM बजे

पञ्चमी तिथि समाप्त - 07 नवम्बर 2024 को 12:41 AM बजे

6 नवंबर 2024 पंचांग (6 November 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,शुक्ल पक्ष

तिथि- पंचमी,दिवस -बुधवार

सूर्योदय-06:33am

सूर्यास्त-05:34 pm

नक्षत्र-- मूल 11 am तक फिर पूर्वा आषाढा

चन्द्र राशि -- धनु,स्वामी ग्रह -गुरु

सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण-बव 12:33pm तक फिर बालव

योग- सुकर्मा 10:53 am फिर धृति

6 नवंबर 2024 शुभ मुहूर्त (6 November 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-नहीं है।

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:24pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:20pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:07am तक

अमृत काल-06:04am से 07;40am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article