राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 February 2025: आज ये तीन राशियां रहें सावधान, किसी खास से मिल सकता है धोखा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 6 February 2025: मेष राशि वालों की करियर लाइफ के लिए तो दिन अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। तो वहीं वृषभ राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 6 February 2025

Aaj Ka Rashifal 6 February 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद परेशानी भरा साबित होने वाला है। इन राशि के लोगों को हर काम में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी खास से धोखा भी मिल सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। लेकिन कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल 6 फरवरी 2025

मेष- आज शनि एकादश, चन्द्रमा व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। करियर में संघर्षों में निखरने का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। बिजनेस में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स,आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं रहेगा।आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --02 व 03

वृष- शनि दशम, चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इसी राशि में हैं। व्यवसाय में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। क्रोध से बचें। सूर्य मकर में हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गेंहू व मसूर का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --03 व 06

मिथुन- सूर्य दशम,चन्द्रमा द्वादश गुरु के साथ गोचर करके मङ्गलमय फल प्रदान करेंगे। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। आज का उपाय --कम्बल व चने की दाल का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें। शुभ रंग--लाल व नीला। शुभ अंक -05 व 08

कर्क- सूर्य नवम,चन्द्रमा-गुरु एकादश व शनि अष्टम गोचर करेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक -04 व 08

सिंह- राशि स्वामी सूर्य अष्टम व गुरु- चन्द्रमा दशम गोचर कर रहे हैं। फैमिली में किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- श्री गणेश जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शुभ रंग --पीला व नारंगी।शुभ अंक --02 व 09

कन्या- सूर्य सप्तम हैं। चन्द्रमा -गुरु नवम हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न दान संकट से बचाएगा। शुभ रंग--सफेद व बैगनी। आज का शुभ अंक -05 व 09

तुला- शुक्र व बुध व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत करेगा। चन्द्रमा अष्टम है। गुरु अष्टम रहेंगे। स्टुडेंट्स कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --नीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक- चन्द्रमा -गुरु सप्तम होकर बिजनेस को लेकर खुश रखेंगे। सूर्य इसी राशि से तृतीय गोचर में हैं। किसी संत के आशीर्वाद से मन खुश रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सभी ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

धनु- सूर्य द्वितीय,चन्द्रमा -गुरु खष्ठम है। जॉब में अपने वर्क को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। उदर विकार से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आज का उपाय --शिवलिंग पर गंगा जल व कुशोदक से अभिषेक करने से पापों से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -05 व 09

मकर- सूर्य इसी राशि में, शनि द्वितीय है। गुरु वृष व चन्द्रमा वृष यानी पंचम गोचर में है। छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। छात्रों के करियर में प्रगति संभावित है।आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय --गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। शुभ रंग -नारंगी व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08

कुम्भ- सूर्य द्वादश व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा-गुरु चतुर्थ है। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। शुभ रंग -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -,04 व 08

मीन- सूर्य एकादश ,राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा एकसाथ तृतीय गोचर कर रहे हैं। आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करें। शुभ अंक --02 व 09। शुभ रंग -नारंगी व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article