राशिफल

Aaj ka Rashifal 31 March 2025: जानिए मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 31 March 2025 (आज का राशिफल 31 मार्च 2025): चैत्र नवरात्रि‍ के द्वितीय दिवस पर ग्रहों की स्थिति प्रत्येक राशि के जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही है। व्यापार, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ राशि जातकों को व्यवसाय में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी, तो कुछ को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ऐसे में अधिक जानने के ल‍िए पढें आज का राशिफल।

Image

Rashifal 31 March 2025

Aaj ka Rashifal 31 March 2025 (आज का राशिफल 31 मार्च 2025): नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा की उपासना का विशेष अवसर होता है, और इस दौरान ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। नवरात्र के द्वितीय दिवस पर चंद्रमा और अन्य ग्रहों की चाल व्यापार, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रही है। कुछ राशि के जातकों को व्यवसाय में अपार सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ को अपने निर्णयों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जॉब से जुड़े लोगों के लिए ये समय नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को अपनी कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह दिन महत्वपूर्ण है—कुछ राशियों के लिए अच्छे स्वास्थ्य के संकेत हैं, तो कुछ को विशेष देखभाल की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो अधिक भावुक होते हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, प्रत्येक राशि के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। यहां देखें 31 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।

आज का राशिफल 31 मार्च 2025 (Aaj ka Rashifal 31 March 2025)

मेष - नवरात्रि‍ के द्वितीय दिवस पर इस राशि के चंद्रमा बैंकिंग व रियल स्टेट फील्ड के जातको को सफल करेंगे। स्टूडेंट्स के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। धार्मिक यात्रा की संभावना है। हेल्थ में लापरवाही से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।

  • आज का उपाय - जॉब में शुभता व सफलता के लिए माता दुर्गा जी की उपासना करें।
  • शुभ रंग - पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक - 01 व 06।

वृष - नवरात्रि द्वितीय दिन द्वादश चंद्रमा व्यय भाव में होकर मंगलमय है। बिजनेस के लिए न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का दिवस है। गुरु इसी भाव में है। जॉब वर्क के प्रति सचेत रहें। अपनी हर बातें मित्रों में शेयर करने से बचें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान हितकर है।
  • शुभ रंग - लाल व हरा
  • शुभ अंक - 04 व 08

मिथुन - नवरात्रि के दूसरे दिन चंद्रमा एकादश है। मैनेजमेंट ,आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। स्वास्थ्य व यात्रा के प्रति बहुत ही गंभीर रहें। व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर अनुशासित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।।

  • आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। बुध के द्रव्य मूंग का दान करें।
  • शुभ अंक - 04 व 07।
  • शुभ रंग - बैंगनी व हरा।

कर्क - सूर्य मीन,चंद्रमा दशम व शनि अष्टम है। गुरु एकादश है। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए बेहतर दिन है। अभी व्यवसाय में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स अपने प्रयास को और बेहतर करें। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ सुख मध्यम रहेगी।

  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। मसूर का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 02 व 07।

सिंह - चंद्रमा भाग्य भाव में है। आज जॉब में उन्नति का दिवस है। कॅरियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। सूर्य के मीन गोचर का लाभ छात्रों को मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ अंक - 01 व 06।
  • शुभ रंग -पीला व नारंगी।

कन्या - शनि अब मीन, गुरु भाग्य व चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। आपका प्रयास रहता है कि प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें। जॉब में प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। बिजनेस में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ व सात अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक - 03 व 06।

तुला - नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मेष का चंद्रमा व पंचम शनि छात्रों को शिक्षा में प्रगति दे सकते है। गुरु इसी राशि से अष्टम में है। आपकी वर्क शैली बहुत ही सुंदर रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा,ये किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना करें।
  • शुभ रंग - बैंगनी व सफेद।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

वृश्चिक - शनि अब मीन में है। चंद्रमा षष्ठम व गुरु सप्तम है। शुक्र व मंगल रियल स्टेट बिजनेस को लेकर मन खुश करेंगे। जॉब पोजिशन बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मंगल लीवर या बीपी की प्रॉब्लम दे सकता है।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग - पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक- 02 व 07।

धनु - नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर पंचम चंद्रमा लेकिन षष्ठम गुरु व्यवसाय में बहुत सफल करेंगे। राशि स्वामी गुरु वृष व चन्द्रमा मेष में हैं। जॉब को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में भी समय के अभाव को थोड़ा परेशान रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - किसी शिव मंद‍िर में पीपल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

मकर - नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर गुरू पंचम व चंद्रमा इसी राशि से चतुर्थ में रहकर जॉब को लेकर बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस वर्क को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

कुंभ - नवरात्रि द्वितीय दिवस पर गुरु चतुर्थ ,शनि इसी राशि में चंद्रमा तृतीय हैं। जॉब वर्क बहुत बेहतर होगा। व्यावसायिक समस्याओं को हल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। जॉब वर्क खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें व तिल तथा गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग- आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक - 03 व 07

मीन -चंद्रमा द्वितीय व गुरु तृतीय भाव में रहकर जॉब प्रोग्रेस में शुभ फल देंगे। टीचिंग ,बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता है। जॉब प्रोमोशन की बात अब सही दिशा में पहुंचेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।
  • शुभ अंक - 01 व 02।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article