राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, जानिए आज के उपाय, शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारी यहां

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025 (आज का राशिफल 30 मार्च 2025): आज का राशिफल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ये नवरात्रि के शुभ अवसर पर आने वाली ऊर्जा और प्रभाव को दर्शा रहा है। माता रानी की कृपा से सभी राशियों को नए अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होगी। व्यवसाय, करियर और प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा। चंद्रमा की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगी। ऐसे में यहां पढ़ें आज का राशिफल।

Image

Rashifal 30 March 2025

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025 (आज का राशिफल 30 मार्च 2025): आज का दिन विशेष रूप से शुभ और मंगलकारी है क्योंकि ये नवरात्रि की शुरूआत में आया है। नवरात्रि का ये पर्व शक्ति, भक्ति और साधना का होता है, जिसमें नौ दिनों तक माता रानी की आराधना कर व्यक्ति अपने जीवन में शुभता और सफलता प्राप्त कर सकता है। इस विशेष दिन पर ग्रहों की स्थिति और चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए ये समय उपलब्धियों से भरा रहेगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। तुला और वृष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से ये दिन लाभकारी रहेगा। मकर और कुंभ राशि के जातकों को अपने व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की सलाह दी जाती है। आज के द‍िन आध्यात्मिक उपायों का पालन करने से न केवल ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा, बल्कि जीवन में मानसिक शांति और उन्नति भी प्राप्त होगी। ऐसे में यहां देखें 30 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025 (आज का राशिफल 30 मार्च 2025)

मेष - 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा इसी राशि में गोचर करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। धार्मिक यात्रा की संभावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।

  • आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग - सफेद व लाल।
  • शुभ अंक- 01 व 02।

वृष - चंद्रमा 04:34 पी.एम के बाद द्वादश यानी आज के दिन जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का नवीन अवसर दे सकता है। असत्य से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। यात्रा सुखद होगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है।
  • शुभ अंक - 04 व 06।
  • शुभ रंग - आसमानी व नारंगी।

मिथुन - आज का दिन बिजनेस लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा एकादश गोचर करेंगे। कॅरियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में असत्य से बचें।

  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व अन्न दान करें।
  • शुभ अंक - 02 व 09।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।

कर्क - 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा दशम रहेंगे। कई दिनों से रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। चंद्रमा इसी राशि में है। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 01 व 02।

सिंह - 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा इसी राशि से नवम में व गुरु दशम रहेंगे। जॉब में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहायता मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।
  • शुभ अंक - 02 व 09।
  • शुभ रंग - पीला व हरा।

कन्या - चंद्रमा अष्टम रहेंगे। व्यावसायिक डील बेहतर रहेगा जॉब में पद या स्थान परिवर्तन के चांसेज हैं। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।

  • आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ व तिल -गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

तुला - 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा सप्तम रहेंगे। शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र व बुध वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

  • आज का उपाय - भगवान कृष्ण की उपासना करें।
  • शुभ रंग - नीला व आसमानी।
  • शुभ अंक - 07 व 09।

वृश्चिक - मंगल व गुरु घर में प्रसन्नता का वातावरण देंगे। जॉब में सफलता से मन खुश रहेगा। मंगल व गुरु जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी कर देंगे। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।

  • आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक-04 व 08।

धनु - आप कर्म के हिसाब से बिजनेस में सफल नहीं हो पा रहे हैं। गुरु षष्ठम है। चंद्रमा 04:34 पी.एम के बाद पंचम हैं। कुंडली के भाग्य स्वामी को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - मंद‍िर में पीपल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • आज का शुभ अंक - 02 व 05।

मकर - शनि द्वितीय व 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा चतुर्थ है। बिजनेस में किसी नवीन वर्क को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।

  • आज का उपाय - श्री कनकधारा का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • शुभ अंक - 05 व 07।

कुंभ - 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा तृतीय है। बिजनेस में आशातीत सफलता है। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

  • आज का उपाय - अरण्यकाण्ड का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक - 03 व 05।

मीन - जॉब में प्रगति है। 04:34 पी.एम के बाद चंद्रमा द्वितीय गोचर में रहेगा। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घण्टे बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • शुभ अंक -04 व 06।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article