Aaj Ka Rashifal 30 January 2025 (आज का राशिफल): व्यक्ति के जीवन में घटने वाली हर चीज का संबंध ग्रहों की गणना से होता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल और उनकी गति हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। ग्रह और राशिफल से आपको ये पता चलता है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? क्या आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी, नौकरी में सफलता मिलेगी या नहीं और आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा? ये सभी जानकारियां या इनका अनुमान राशियों के अनुसार लगाया जा सकता है क्योंकि हर राशि किसी न किसी ग्रह से जुड़ी हुई हैं। आज का दिन मेष और धनु राशि के जातकों के लिए करियर में प्रगति के नए अवसर लेकर आ सकता है तो वहीं सिंह राशि वालों को सरकारी मामलों में सतर्कता बरतनी पड़ सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं 30 जनवरी 2025 का विस्तृत राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 30 January 2025 (आज का राशिफल)
मेष- चंद्रमा सूर्य दशम हैं। स्टूडेंट्स नित नए सपने बुनते हैं। समय बेहतर है। करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। बिजनेस में कार्य बेहतर रहेगा। जॉब में प्रोग्रेस है। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ अंक -02 व 06। शुभ रंग -लाल व नारंगी
वृष - बिजनेस पोजीशन बेहतर होगी।चन्द्रमा -सूर्य नवम हैं। करियर में बहुत ज्यादा वर्क लोड के टेंशन से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है।क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों व पर्सनल रिलेशन को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 08
मिथुन- किसी सरकारी कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। चंद्रमा सूर्य अष्टम हैं। आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --चांदी का चन्द्रमा मन्दिर में दान करें। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ अंक -02 व 07। शुभ रंग -हरा व नीला
कर्क- सप्तम चंद्रमा व वृष के गुरु व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।प्यार में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय - चावल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक -01 व 02
सिंह- सूर्य – चंद्रमा षष्ठ में हैं। दशम गुरु शिक्षा में प्रोग्रेस व कॅरियर में प्रगति देंगे। बिजनेस में गुरु व चंद्रमा की सहायता से सफलता मिलेगी। किसी सरकारी कार्य में विवाद संभावित है। एक साथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। योग व ध्यान करें। आज का उपाय --सूर्य उपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -05 व 06
कन्या- गुरु वृष व चंद्रमा मकर में हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा की प्लानिंग करेंगे। बैंकिंग व आईटी फील्ड के लिए समय अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या पिता से शेयर करें। पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -05 व 08
तुला- जॉब में प्रोन्नति की संभावनाएं बन सकती हैं। चंद्रमा सूर्य चतुर्थ गोचर में हैं। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी सही तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग लीवर या बीपी के मरीज हैं उनको आज सावधान रहना होगा। बहुत ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ प्रत्येक समस्याओं का समाधान कर सकता है। शुभ रंग -आसमानी व नीला। शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक- चंद्रमा व सूर्य एक साथ तृतीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस बेहतर कंडीशन में चल रहा है लेकिन न्यू डील को लेकर चली आ रही कुछ संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जॉब के प्रोमोशन में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में मंगल उदर विकार दे सकता है। आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 बार परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -03व 07।
धनु- गुरु व चंद्रमा धार्मिक अनुष्ठान सफल करेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अब और बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे।किसी पुराने मित्र के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज का उपाय - शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करने से कष्ट से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -04 व 07।
मकर- राशि स्वामी शनि द्वितीय व इस राशि में गोचर करते सूर्य व चंद्रमा व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। ऑफिस में अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व कम्बल दान करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -01 व 03।
कुंभ - चंद्रमा द्वादश हैं। गुरु चतुर्थ है। जॉब को लेकर चली आ रही दिक्कतें अब समाप्त हो सकती है। बिजनेस समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक वर्क करने से आप अपने काम को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ तथा उड़द का दान करें। शुभ अंक -03 व 07। शुभ रंग -नारंगी व हरा।
मीन- तृतीय गुरु व एकादश चंद्रमा परिवार के लिए अनुकूल हैं। आप जल्द बड़ी सफलता पा सकते हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। चंद्रमा कफ जनित रोग दे सकता है। आज का उपाय - शिवलिंग पर कुश व गंगा जल से भगवान का जलाभिषेक करें। मसूर व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -नारंगी व सफेद।शुभ अंक -04 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
