अध्यात्म

30 January 2025 Panchang: माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पंचांग से जानिए सटीक जानकारी

30 January 2025 Panchang: कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, दिन गुरुवार है। आज गुरुवार का पावन व्रत है। महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभ लें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। इसके अलावा आज से माघ गुप्त नवरात्रि भी शुरू हो रही है। जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

30 January 2025 Panchang

30 January 2025 Panchang: आज का स्नान भगवान विष्णु जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। गुरु उपासना का दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों , तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। आज सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। आज गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज फलों का दान करें। माघ माह गुरुवार को सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करें। अगर माघ गुप्त नवरात्रि की पूजा कर रहे हैं तो आज घटस्थापना करें।

माघ गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025

घटस्थापना मुहूर्त - 09:43 AM से 11:02 AM

घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 12:31 PM से 01:15 PM

आज का पंचांग

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-माघ, शुक्ल पक्ष,प्रतिपदा

तिथि- प्रतिपदा 04:11pm तक फिर द्वितीया

दिवस -गुरुवार

सूर्योदय-07:24am

सूर्यास्त-05:30pm

नक्षत्र- श्रवण 07:17 am तक फिर धनिष्ठा

चन्द्र राशि - मकर ,स्वामी -शनि 06:36 pm तक फिर कुम्भ,स्वामी ग्रह-शनि

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- बव 04:11 pm तक फिर बालव

योग- व्यतिपात 06:34 pm तक फिर वरियान

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत-12:13 pm से 12;56 pm तक

विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:25pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:03am तक

अमृत काल-06:01am से 07:44am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:21तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:04pm तक

दिशा शूल-साउथ दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे 03 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article