राशिफल

3 July 2025 Rashifal: इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, तो इस राशि की बिगड़ेगी तबीयत, पढ़ें राशिफल यहां

3 July 2025 Rashifal (​​आज का राशिफल 3 जुलाई 2025): आज मेष राशि वाले अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मिथुन राशि वाले जाँब में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। यहां से पढ़ें अपना पूरा राशिफल ।

Image

aaj ka rashifal 3 july 2025 in hindi

3 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 3 जुलाई 2025): राशिफल के अनुसार, आज मेष राशि से से तृतीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। सिंह राशि वालों को किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। तुला राशि वाले आज कहीं घूमने जाएंगे। वृश्चिक राशि के जातकों के जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पढ़ें 3 जुलाई का राशिफल यहां-

दैनिक राशिफ़ल 03 जुलाई -

1) मेष- इस राशि से तृतीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जाँब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। बड़े भाई व कर्क राशि के मित्र के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय - तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला।शुभ अंक -02 व 09

2) वृष- गुरु अब इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा पँचम गोचर कर रहे हैं। जाँब में प्रोन्नति की सम्भावना है।शुक्र व बुध बैंकिंग जाँब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें।घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।शुभ रंग -हरा व आसमानी।शुभ अंक -01 व 09

3) मिथुन- चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में हैं।बिजनेस के लिए सफलता वाला दिवस है।जाँब में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।बिजनेस प्रोग्रेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बि प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -लाल व सफेद।शुभ अंक -04 व 08

4) कर्क- चन्द्रमा तृतीय व गुरु द्वादश हैं।यदि आप लॉ या एम बी ए के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -02 व 09

5) सिंह- चन्द्रमा द्वितीय व गुरु -सूर्य एकादश हैं। बैंकिंग व आईटी जाँब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे।किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी।स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें।प्रेमी संग यात्रा पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।टीचर्स की एडवाइस लें।आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ व सप्तअन्न का दान करें।शुभ रंग -लाल व सफेद।शुभ अंक -03 व 06

6) कन्या- चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु व सूर्य दशम हैं।आज का दिन जाँब के लिए बेहतर है, पेंडिंग काम निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत।आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको फल व बांसुरी अर्पित करें।शुभ रंग -हरा व नीला, शुभ अंक -03 व 09

7) तुला- चन्द्रमा व्यय भाव में हैं।छात्र लाभान्वित होंगे।जाँब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।शुभ रंग -हरा व नीला।शुभ अंक -05 व 06

8) वृश्चिक- धन का व्यय होगा। नवम चन्द्रमा शुभ रहेंगे।मङ्गल सिंह व गुरु मिथुन में रहकर जाँब व बिजनेस में सुंदर फल देंगे। पिता के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -हनुमानचालीसा का 07 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -03 व 09

9) धनु- राशि स्वामी गुरु व सूर्य सप्तम गोचर करेंगे। आज आर्थिक लाभ होगा।धार्मिक सतसंग के आध्यात्मिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें।जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।शुभ रंग -सफेद व नारंगी।शुभ अंक -03 व 09

10) मकर- राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु खष्ठम रहेंगे।व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे।जाँब में उन्नयन है। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं।धार्मिक पुस्तक पढ़ें। सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।चने के दाल का दान करें।शुभ रंग --नीला व सफेद।शुभ अंक -05 व 08

11) कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम है।सूर्य व गुरु पँचम हैं।जाँब में प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा।किसी संत के आगमन व आशीर्वाद प्राप्त करने की संभावना है। जाँब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें।शुभ रंग - नीला व लाल। शुभ अंक - 01 व 03

12) मीन- गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में रहकर सफलता देंगे।जाँब को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।छात्र अध्ययन पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।हेल्थ परेशान कर सकता है।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व चावल-फल का दान करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक-01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article