Aaj Ka Rashifal 3 January 2025: आज का दिन मेष राशि वालों की लव लाइफ में तनाव लेकर आएहा। श्री सूक्त का पाठ करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता देने वाला साबित होगा। लव लाइफ भी सुख रहेगी। मिथुन राशि के जातक नौकरी बदलने का निर्णय सोच समझकर लें। चलिए जानते हैं बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
Aaj Ka Rashifal 3 January 2025
आज का राशिफल 3 जनवरी 2025 (Aaj Ka Rashifal 3 January 2025)
मेष- आज शनि एकादश, चन्द्रमा का दशम तथा गुरु का इस राशि से वही गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मंगल व चन्द्रमा द्वादश रहकर तनाव दे सकता है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -पीला व सफेद।शुभ अंक -02 व 09
वृष- चन्द्रमा नवम तथा गुरु आज इसी राशि में है। आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। किसी प्रिय संत का आगमन हो सकता है। नवीन व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुखद यात्रा होगी। आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -05 व 07
मिथुन-चन्द्रमा अष्टम है।बुध अब धन लाभ देंगे। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा में नैसर्गिक शत्रुता है। चन्द्रमा शनि की राशि मकर में है। आज का दिवस छात्रों के लिए मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। आईटी, बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें। श्री सुन्दरकाण्ड व हनुमान बाहूक का पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग -नीला व बैगनी। शुभ अंक -04 व 07
कर्क-चन्द्रमा सप्तम तथा -गुरु एकादश शुभ शुभ रहेंगे। शुक्र आर्थिक विकास देगा। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मंगल रियल स्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लीवर के मरीज खान पान पर विशेष ध्यान आकृष्ट करें। आज का उपाय -सूर्योपासना तथा गेंहू का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -01 व 09
सिंह-आज चन्द्रमा खष्ठम व गुरु दशम यानी कर्म भाव में भाग्य के लिए शुभ है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोग्रेस करेंगे। लव लाइफ में खुशी सम्भावित है। स्वास्थ्य में उदर रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक -01 व 09
कन्या--चन्द्रमा पंचम भाव को मजबूत करेगा। यह करियर भाव को स्ट्रांग करेंगे। नवम गुरु जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का शुभ रंग -नीला व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय - रुद्राभिषेक करें। तिल का दान करें।शिव उपासना करें। शुभ अंक -04 व 05
तुला- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु अष्टम हैं। शनि कुम्भ में रहेंगे। हेल्थ में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। बुध स्किन या यूरिन प्रॉब्लम दे सकते हैं। गुरु लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना व तिल व अनार का दान करें। पत्नी से प्रेम से बोलें। शुभ रंग -हरा व नीला।शुभ अंक -04 व 07
वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व तृतीय चन्द्रमा रियल स्टेट बिजनेस में लाभ करेगा। चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। चतुर्थ शनि घर परिवार के लिए मंगलमय हैं।आज व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी। आज का उपाय -सूर्य से सम्बंधित द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें। शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -05 व 06
धनु- शुक्र धन देंगे। चन्द्रमा द्वितीय ,गुरु खष्ठम व शनि तृतीय होकर आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे। आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें तथा पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 07
मकर- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा।राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा, गुरु के साथ पंचम होकर छात्रों के लिए मंगलमय हैं ।शुक्र वित्तीय जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। आज का उपाय -हनुमान चालीस का 07 पाठ करें तथा अन्न दान करें।शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08
कुंभ- राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वादश तथा गुरु चतुर्थ है। आज का दिन जॉब व बिज़नेस में प्रोग्रेस का है।शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा। आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गाय को रोटी व पालक खिलाएं। शुभ अंक -05 व 06। शुभ रंग -बैगनी व सफेद
मीन- मंगलव शुक्र बिजनेस में मंगलमय फल देंगे। चन्द्रमा एकादश हैं। तृतीय गुरु जॉब के प्रति सहायक रहेंगे तथा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। प्रेम जीवन में बहुत ज्यादा स्वाभिमान का परित्याग करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -01 व 03
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
