राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों झेलनी पड़ सकती है मुसीबत, धन की हो सकती है हानि

Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। शनि भी कुम्भ में ही है। राहु मीन, गुरु वृष,सूर्य,बुध व शुक्र मिथुन,तथा केतु कन्या राशि में है। इन ग्रह गोचर से मेष राशि के काम में कुछ रुकावट आ सकती है। वहीं आज के दिन कर्क राशि के जातक को बिजनेस में सफलता प्राप्त नहीं होगी। आज के दिन तुला राशि के जातक के लिए ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। बुधवार के दिन मीन राशि के जातक काम को लेकर खुश रहेंगे। आइए पढ़ें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

आज परिवार में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। अभी बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। बिजनेस प्रोग्रेस से खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग --सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक -02 व 03

वृष

राशि स्वामी शुक्र द्वियीय व दशम चन्द्रमा अनुकूल है। जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें।स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

आज का शुभ अंक 05 व 07

मिथुन

बुध व शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्रमा नवम तथा गुरु द्वादश हूं। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप शेयर के मोटर सेक्टर,फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद ।

आज का शुभ अंक --03 व 08

कर्क

अष्टम चन्द्रमा बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी बहुत बेहतर सफलता नहीं दे पा रहा है। अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय-सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला ।

आज का शुभ अंक --03 व 09

सिंह

राशि स्वामी सूर्य एकादश व चन्द्रमा सप्तम है। जॉब के पद परिवर्तन में कामयाबी मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे।

आज का उपाय -मूंग का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला,

आज का शुभ अंक -05 व 08

कन्या

बुध दशम व खष्ठम चन्द्रमा को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। बस अपनी योजनाओं को टालें मत। कार्य योजना ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -- शिवलिंग पर गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें। अन्न का दान उचित है।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

तुला

व्यवसाय में सफल होंगे। शुक्र भाग्य भाव मे है। व्यवसाय बेहतर करें लेकिन मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ अंक -02 व 08।

आज का शुभ रंग --हरा व आसमानी

वृश्चिक

चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु सप्तम सफलता देंगे। स्टूडेंट्स मन को स्ट्रांग करें। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्र का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक -04व 08

धनु

खष्ठम गुरु व तृतीय चन्द्रमा धन के आगमन से मन प्रसन्न करेंगे। स्टूडेंट्स करियर को और बेहतर करेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक -05 व 06

आज का शुभ रंग -आसमानी व नीला

मकर

चन्द्रमा पंचम गोचर कर रहा है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें।छात्र कॅरियर में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग- आसमानी व नीला ।

शुभ अंक -07 व 09

कुम्भ

शुक्र पंचम व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -04 व 08

मीन

चन्द्रमा द्वादश रिश्तों में भावुकता देते हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। लंबी यात्रा के विचार में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -मसूर व चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article