Aaj Ka Rashifal 25 November 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के जातक को युवा लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचना होगा। कर्क राशि वालों को करियर में अभी अच्छी सफलता नहीं मिल रही है। तुला राशि के जातक को क्रोध की अधिकता हानिप्रद हो सकती है। धनु राशि के जातक के स्वास्थ्य में लीवर से समस्या आ सकती है। मीन राशि वालों को स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।
Aaj Ka Rashifal 25 November 2024 (आज का राशिफल 25 नवंबर 2024)
मेष
चन्द्रमा पंचम है ।आज गृह निर्माण की स्थितियां अनुकूल हैं। जॉब में भी परिवर्तन का प्रयास करते रहें। व्यावसायिक सफलता समय लेती है। यदि अब तक मनमाफिक करियर में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दें लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी ।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
चन्द्रमा चतुर्थ हैं। व्यवसाय में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। लव लाइफ में तनाव से बचें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -मूंग का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
चन्द्रमा जॉब में ऑफिस कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। आध्यात्मिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक -04 व 06।
शुभ रंग -हरा व नीला
कर्क
जॉब में सफलता का समय है। सायंकाल मित्रों संग यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में अभी अच्छी सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -04 व 08
सिंह
चन्द्रमा इसी राशि में है ।आर्थिक उन्नन्ति समय लेती है। जॉब में मेष व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -तिल व उड़द का दान श्रेष्ठ पुण्य है।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 05
कन्या
द्वादश चंद्रमा बिजनेस में प्रोग्रेस दे सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय -गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 06
तुला
आईटी व फाइनेन्स जॉब में शुक्र व बुध सफलता देगा। परिवार को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध की अधिकता हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -तनाव से बचें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद।
शुभ अंक -03 व 07
वृश्चिक
मङ्गल व दशम चन्द्रमा अनुकूल है। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है व सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -04 व 05
धनु
खष्ठम गुरु व नवम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए शुभ हैं। बिजनेस में अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में लीवर से समस्या आ सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
जॉब को लेकर सफल रहेंगे । आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। तनाव से दूर रहें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक-05 व 06
कुम्भ
चन्द्रमा सप्तम हैं ।आप जॉब वर्क व प्रोग्रेस से अति प्रसन्न रह सकते हैं। अपने न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय -मसूर का दान करें।शुभ रंग-नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
मीन
चंद्रमा अब बिजनेस को सकारात्मक दिशा में ले जाएगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे । न्यू बिजनेस वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
