राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 June 2024: मंगलवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, बनाएंगे सारे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal 25 June 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को बैंकिंग फील्ड में लाभ मिल सकता है। वहीं वृष रासि के जातक अपने नये काम को लेकर खुश नजर आएंगे। आइए यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 25 June 2024: आज चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर का स्वामी शनि है। सूर्य,बुध तथा शुक्र मिथुन राशि में,गुरु वृष,मङ्गल मेष,राहु मीन तथा शनि कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह गोचर से मेष राशि के जातक की लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। वहीं आज के दिन मिथुन राशि के जातक जॉब में प्रगति कर सकते हैं। सिंह राशि के जातक नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है। मंगलवार के दिन मकर राशि के जातक राजनीतिज्ञ में सफल हो सकते हैं। मीन राशि के जातक को बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

आज दशम चन्द्रमा तथा द्वितीय गुरु का गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मङ्गल तनाव दे सकता है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

आज का दिन भाग्य भाव का चन्द्रमा जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का सुंदर अवसर देगा। शुक्र द्वितीय है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध व सूर्य के शुभ गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।

आज का उपाय -उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

मिथुन

राशि स्वामी बुध तथा शुक्र इस समय इसी राशि में है। आज का दिवस छात्रों के लिए मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। आईटी व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।

आज का उपाय -गेंहू का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 07

कर्क

चन्द्रमा सप्तम व द्वादश शुक्र आर्थिक विकास देगा। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -सूर्योपासना तथा गुड़ का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 03

सिंह

आज चन्द्रमा खष्ठम व दशम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -भगवान सूर्य की उपासना करें व गुरु तथा पिता का आर्शीवाद लें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

पंचम चन्द्रमा शिक्षा के लिए अनुकूल है। नवम गुरु छात्रों के करियर के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग -हरा व आसमानी रंग शुभ है।

आज का उपाय -सात प्रकार के अन्न व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री गणेश उपासना करें।

शुभ अंक -02 व 07

तुला

शुक्र नवम तथा चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहा है। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शुक्र शेयर से लाभ देगा। पावर सेक्टर व मोटर्स के शेयर में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।

आज का उपाय -सूर्य उपासना व गुड़ का दान करें। पत्नी से प्रेम से बोलें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 05

वृश्चिक

मङ्गल खष्ठम व गुरु सप्तम व्यवसाय में संघर्ष देंगे। सप्तम गुरु व तृतीय चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।

आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वितीय आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। जॉब में प्रोग्रेस का समय है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री कृष्ण उपासना करें तथा गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

मकर

चन्द्रमा इसी राशि में तथा राशि स्वामी शनि द्वितीय है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें तथा काले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 06

कुंभआज का दिन चतुर्थ गुरु तथा द्वादश शनि छात्रों के करियर में प्रोग्रेस का अवसर देंगे। इस राशि का शनि व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें । गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

शुभ अंक -04 व 06

मीन

तृतीय गुरु व एकादश चन्द्रमा जॉब के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व फलों दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article