Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। लेकिन लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचना होगा। वृषभ राशि वालों को आज ज्यादा भाग-दौड़ से बचना होगा। क्रोध पर भी संयम रखना होगा। मिथुन राशि के बिजनेस करने वाले जातक आज प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। कर्क राशि के लोगों की लव लाइफ में तनाव रहेगा। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
1. मेष- नवम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु बिजनेस में रुकावट को समाप्त करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। करियर में सब बेहतर होगा। जॉब प्रोमोशन के प्रयास में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -01 व 0के
2. वृष- शुक्र व बुध बैंकिंग जाँब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना दे सकता है। जॉब व व्यवसाय परिवर्तन के लिए ज्यादा भाग दौड़ से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान जी की पूजा करते रहें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 06
3. मिथुन-आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु द्वादश हैं। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। आज का शुभ अंक -03 व 07
4. कर्क- चन्द्रमा खष्ठम भाव में व गुरु एकादश शुभ हैं। व्यवसाय में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी
5. सिंह- सूर्य व शनि कुम्भ में है। चन्द्रमा धनु में शुभ हैं। व्यवसाय में संघर्ष था, अब उच्चाधिकारियों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय --तिल व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्य उपासना करें। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक --02 व 09
6. कन्या-व्यवसाय में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। धनु का चन्द्रमा फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आपसे बखूबी करवा सकते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चावल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक -02 व 06
7. तुला-जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। धनु के चन्द्रमा इस राशि के जातकों को लाभ देंगे। करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --ज्यादा यात्रा से बचें।तिल का दान करें। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 07
8. वृश्चिक-मंगल व गुरु मंगलमय फल देंगे। द्वितीय चन्द्रमा व वृष के गुरु स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे। दिन धार्मिक यात्रा से खुशियों से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 07
9. धनु-इस राशि के चन्द्रमा मंगलमय है। सूर्य इसी राशि से तृतीय में हैं। गुरु व चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। बेवजह यात्रा से बचिए।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान भी करें। शुभ अंक --05 व 08 आज का शुभ रंग --नारंगी व लाल
10. मकर- पंचम गुरु व द्वादश चन्द्रमा शुभ हैं। जाँब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। आप धार्मिक व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जाँब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको तुलसी दल अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक -05 व 08। आज का शुभ रंग -नीला व लाल
11. कुम्भ- चन्द्रमा एकादश व शनि इसी राशि में हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं। कम्बल व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है। शुभ रंग --हरा व बैगनी। आज का शुभ अंक --05 व 06
12 मीन---गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम शुभ हैं। बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व सप्त अन्न का दान करें। क्रोध मत करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
