अध्यात्म

24 February 2025 Panchang: आज मनाई जाएगी विजया एकादशी, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, उपाय, दिशा शूल समेत आज का पूरा पंचांग

24 February 2025 Panchang: आज परम पवित्र माघ फाल्गुन माह की पवित्र एकादशी है। परम पुण्यदायी एकादशी व्रत है। भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत रहें। मान्यता है विजया एकादशी व्रत रखने से हर कार्य में सफलता मिलती है। जान लें आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Image

24 February 2025 Panchang

24 February 2025 Panchang: आज सोमवार है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी है। इस दिन विजया एकादशी मनाई जाती है और एकादशी पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में आज का दिन भगवान शिव के साथ-साथ श्री हरि विष्णु भगवान की उपासना के लिए भी शुभ है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सात अन्न का दान करें। गायत्री मंत्र का जप भी करें। चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें। सफेद वस्त्र दान भी बहुत ही मंगलमय होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में श्री सूक्त का पाठ करें। चलिए अब आपको बताते हैं आज का पूरा पंचांग।

24 फरवरी 2025 पंचांग

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-फाल्गुन,कृष्ण पक्ष, एकादशी 01:44 pm तक फिर द्वादशी

पर्व- भगवान शिव के निमित्त सोमवार व्रत, विष्णु भगवान को समर्पित एकादशी व्रत

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-06:52am

सूर्यास्त-6:17pm

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 07:01 pm तक फिर उत्तराषाढ़ा

चन्द्र राशि - धनु,स्वामी ग्रह -गुरु

सूर्य राशि- कुम्भ,स्वामी ग्रह-शनि

करण--बालव 01:43 pm तक फिर कौलव

योग- सिद्धि 10:09 am तक फिर व्यतीपात

24 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत-12:14 pm से 12:55 pm तक

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:07am से 07:46am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:25 pm से 07:03pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07;30 बजे से 09 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article