राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 June 2024: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर चमक उठेगा इन राशि वालों का भाग्य, हर काम में मिलेगी तरक्की

Aaj Ka Rashifal 21 June 2024 (आज का राशिफल 21 जून 2024): ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 June 2024 (आज का राशिफल 21 जून 2024): आज के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि मे रहेंगे। सूर्य,बुध व शुक्र मिथुन,गुरु वृष,मङ्गल मेष तथा शनि कुंभ व राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रह गोचर से वृषभ राशि के जातक को व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आज के दिन कर्क राशि के जातक को काम में प्रमोशन भी मिल सकती है। मकर राशि को शनि द्वितीय व चन्द्रमा एकादश होकर करियर में सफलता दिलाएंगे। वहीं मीन राशि के जातक बिजनेस वर्क को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

अष्टम चन्द्रमा व सूर्य तृतीय जॉब में बड़ी सफलता देंगे। व्यवसाय में विवादों से बचें। धार्मिक अनुष्ठान के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --तिल दान करें। सुंदरकांड का पाठ आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 02

वृष

गुरु इस समय इसी राशि में चन्द्रमा सप्तम व्यवसाय में सफलता देंगे। ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व नारंगी।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मिथुन

बुध व शुक्र इसी राशि में रहकर मीडिया,फाइनेंस व मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। परिवार के किसी विशेष दायित्व को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।तिल व अनार का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व नीला।

आज का शुभ अंक -02 व 03

कर्क

चन्द्रमा पंचम व गुरु एकादश है। आप बिजनेस को लेकर उत्साहित रहेंगे। हेल्थ मे भी प्रोग्रेस का समय आ गया है। जॉब को लेकर भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --05 व 08

सिंह

सूर्य एकादश है। चन्द्रमा चतुर्थ बिजनेस में किसी विशेष वर्क प्रोजेक्ट के पूर्ण होने को लेकर खुश करेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। कर्म का आलम्ब लें।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला

आज का शुभ अंक --01 व 02

कन्या

बुध राशि स्वामी है व दशम है। बिजनेस को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे ।मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय-उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

शुभ अंक --05 व 07

तुला

राशि स्वामी शुक्र,सूर्य के साथ मिथुन यानी नवम में है। व्यवसाय को लेकर हर प्रयास अब सफल होगा। पॉलिटिक्स में सफलता है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे।स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें ।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें । मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --01 व 09

वृश्चिक

राशि स्वामी मङ्गल मेष में यानी खष्ठम है। मङ्गल रोग दे सकता है। व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बृहस्पति दोष दूर होता है।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक -04 व 08

धनु

खष्ठम गुरु बहुत बेहतर नहीं होता। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे बिजनेसा में न्यू प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक --02 व 09

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा एकादश होकर करियर में सफल करेंगे। बिजनेस पोजिशन पहले से बेहतर होगी । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व नीला।

आज का शुभ अंक -02 व 03

कुम्भ

चन्द्रमा कर्म भाव तथा शनि इसी राशि मे जॉब कार्यों में अति व्यस्त करेंगे। बिजनेस को लेकर आप खुश रह सकते हैं। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

आज का उपाय -तिल का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक --04 व 06

मीन

राशि स्वामी गुरु तृतीय तथा शनि अब द्वितीय सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देंगे। बिजनेस वर्क को लेकर खुश रहेंगे, कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे ।मित्रों का आपके जीवन में बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article