राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 November 2024: गोवर्धन पूजा के दिन इन राशियों पर बरेसगी कृष्ण जी की कृपा, लव लाइफ में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 2 November 2024: गोवर्धन पूजा के दिन मेष राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 November 2024: आज के दिन कर्क राशि वालों को बिजनेस वर्क में सफलता मिल सकती है। वहीं तुला राशि के जातक को लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। धनु राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। गोवर्धन पूजा के दिन मीन राशि वालों लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

चंद्रमा सप्तम है। मङ्गल व शुक्र शुभ हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिवस बहुत ही सफलता भरा रहेगा। जॉब में प्राब्लम रहेगी। छात्र करियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रह सकते हैं। धार्मिक यात्रा में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व कम्बल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -सफेद व लाल ।

आज का शुभ अंक -01 व 09

वृष

चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब एक टीम वर्क है। करियर में उन्नति है। बिज़नेस डील का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -01 व 09

मिथुन

चन्द्रमा पंचम व गुरु द्वादश हैं। जॉब में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। छात्र करियर में प्रोग्रेस के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। सफर रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अनार का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग -बैगनी व लाल।

आज का शुभ अंक -02 व 03

कर्क

चन्द्रमा व गुरु मङ्गलमय है। बिजनेस वर्क में अब सफलता मिल रही है। जॉब में ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।गुड़ व गेंहू का दान फलदायी है।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक-04 व 07

सिंह

सूर्य चन्द्रमा तुला में हैं। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न का दान करें।

शुभ रंग -पीला व असमानी।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कन्या

बुध व शुक्र जॉब में प्रोमोशन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग करवा सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजनाओं को टालें मत। वृष का गुरु व तुला का चन्द्रमा जॉब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको लाल वस्त्र व फल अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक - 05 व 09

तुला

चन्द्रमा -सूर्य आज इसी राशि में हैं। जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --शिव उपासना करें तथा अन्न व वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक

चन्द्रमा द्वादश है। धन का व्यय होगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना करें। कम्बल,अन्न व वस्त्र का दान करें।

आज का शुभ अंक -05 व 06।

शुभ रंग -लाल व आसमानी

धनु

गुरु वृष व चन्द्रमा एकादश का होकर मङ्गलमय रहेंगे। जॉब में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस वर्क को और बेहतर करें। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।

आज का उपाय -बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार व तिल का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --बैगनी व लाल ।

आज का शुभ अंक -04 व 08

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा दशम होकर व्यवसाय में सफल करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लीवर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक -04 व 07

कुम्भ

इस राशि के शनि व नवम चन्द्रमा शुभ हैं। बिजनेस को लेकर अब खुश रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -02 व 03

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा अष्टम है। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। व्यावसायिक पद्धति को सही दिशा देंगे । करियर सफल रहेगा व छात्र स्टडी को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय -श्री सूक्त के पाठ से सभी समस्या का समाधान होगा। तिल व उड़द का दान करते रहें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक -01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article