राशिफल

19 July 2024 Rashifal: आज मां लक्ष्मी मिथुन-वृश्चिक समेत इन राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा, जानिए बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

19 July 2024 Rashifal: आज का दिन मिथुन और वृश्चिक राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आप खूब पैसा कमाएंगे। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें सावधानी बरतनी होगी। जानिए आज का राशिफल विस्तार से।

Image

Aaj Ka Rashifal 19 July 2024

19 July 2024 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। करियर में ग्रोथ न होने की वजह से मन परेशान रहेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। ऑफिस में क्रोध से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। मिथुन राशि ते बिजनेसमैन जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष

चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जॉब में मनमाफिक प्रोमोशन नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब सब बेहतर होगा। बिजनेस में न्यू डील लाभ देगी।युवा लव लाइफ में समय की कमी की समस्या से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय -भगवान कृष्ण की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक -02 व 09। शुभ रंग -पीला व लाल

वृष

मंगल व गुरु इसी राशि में है। चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी वाला है। पारिवारिक कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में क्रोध से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -07 व 09

मिथुन

द्वादश गुरु व सप्तम चन्द्रमा शुभ है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। करियर में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें। आज का उपाय -सप्त अन्न का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -04 व 07

कर्क

खष्ठम चन्द्रमा कफ रोग देते हैं। जॉब में अभी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। टाइम मैनेजमेंट से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। गुरु रुका धन दे सकता है। आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। उड़द का दान शुभ है। शुभ अंक -05 व 07। शुभ रंग -लाल व आसमानी

सिंह

सूर्य द्वादश व चन्द्रमा पंचम शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। व्यय भाव का सूर्य पॉलिटिकल सफलता देगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। आज का उपाय -तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -07 व 08

कन्या

चतुर्थ चन्द्रमा व नवम गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे। व्यावसायिक फलता से खुश रह सकते हैं। जॉब में अपने कर्तव्य का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।उच्चाधिकारियों की सहायता आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -गुड़ का दान करें। शुभ अंक -05 व 07। Lशुभ रंग -नील व हरा

तुला

नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। जॉब को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में घूमने टहलने का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -किसी की निंदा से बचें। चावल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक-04 व 08

वृश्चिक

वृष का गुरु व द्वितीय चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय -अन्न व वस्त्र दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक -05 व 07। शुभ रंग -सफेद व लाल

धनु

आज चन्द्रमा इसी राशि में है। धन का आगमन होगा। स्वयं को नकारात्मक चिंतन से दूर रखें।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे। आज का उपाय --मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ अंक -03 व 02व9। शुभ रंग -पीला व लाल

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा द्वादश है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 06

कुम्भ

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश है। जॉब वर्क से परेशान रह सकते हैं। चतुर्थ गुरु शुभ है। कुछ रुके हुए कार्य पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय -चावल व शक्कर का दान करें। शनि उपासन करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक -06 व 08

मीन

तृतीय गुरु व एकादश चन्द्रमा शुभ है। शुक्र गोचर के कारण विवाह की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग-लाल व सफेद। शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article